• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

देव मीणा ने स्वर्ण पदक के साथ बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, एशियाई खेल के लिए किया क्वालीफाई

देव मीणा ने न केवल नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया, बल्कि आगामी एशियाई खेल 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर भारतीय एथलेटिक्स में मप्र की मजबूत उपस्थिति ...और पढ़ें

By Chandra Prakasha SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 11:51:51 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 11:51:51 AM (IST)
देव मीणा ने स्वर्ण पदक के साथ बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, एशियाई खेल के लिए किया क्वालीफाई
देव मीणा। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. मप्र राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी देव मीणा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पोल वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया
  2. उनकी इस उपलब्धि ने प्रतियोगिता के पहले ही दिन प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव का अवसर प्रदान किया
  3. पोल वाल्ट स्पर्धा में देव मीणा ने 5.46 मीटर की ऊंचाई पार करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। भुवनेश्वर में 24 से 28 जून तक आयोजित 65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन सायंकालीन सत्र में मप्र राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी देव मीणा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पोल वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

देव मीणा ने न केवल नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया, बल्कि आगामी एशियाई खेल 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर भारतीय एथलेटिक्स में मप्र की मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई। उनकी इस उपलब्धि ने प्रतियोगिता के पहले ही दिन प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव का अवसर प्रदान किया।


पोल वाल्ट स्पर्धा में देव मीणा ने 5.46 मीटर की ऊंचाई पार करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया। देव की इस उपलब्धि ने उन्हें देश के शीर्ष पोल वाल्टरों की श्रेणी में स्थापित कर दिया है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने देव मीणा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाना और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

दो किमी क्रास कंट्री दौड़ एवं लंबी कूद, गोला फेंक का आयोजन 28 को

देवास। पर्यावरण हेल्थ जागरूकता के अंतर्गत जूनियर बालक-बालिका एवं सीनियर खिलाड़ियों के लिए दो किलोमीटर क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन 28 जून को सुबह 7.30 बजे आयोजित किया जाएगा। गोला फेंक एवं लंबी कूद सुबह 8 बजे कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम खेल मैदान में आयोजित होगी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मदनलाल कहार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपनी एंट्री 27 जून तक अनिवार्य रूप से करवा ले। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस खेल का आयोजन खेल और युवक कल्याण विभाग एवं प्रगति एथलेटिक क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया है।

MPL 2026: मध्य प्रदेश लीग के सेमीफाइनल मैचों पर भी बारिश का साया