• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

हरिद्वार में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में धार की बेटियों का जलवा, एक ने जीता गोल्ड तो दो ने रजत

छोटे शहर की तीन बेटियों ने बड़े मंच पर अपनी पकड़ का दम दिखाया। उत्तराखंड के हरिद्वार में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय नेशनल ग्रैप्लिंग चैंपियनशिप...और पढ़ें

By Rais MohammadEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 29 Aug 2026 05:11:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Aug 2026 05:11:52 PM (IST)
हरिद्वार में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में धार की बेटियों का जलवा, एक ने जीता गोल्ड तो दो ने रजत
बदनावर की विजेता खिलाड़ी। (सौजन्य)

HighLights

  1. छोटे शहर की तीन बेटियों ने बड़े मंच पर अपनी पकड़ का दम दिखाया
  2. नेशनल ग्रैप्लिंग चैंपियनशिप-2026 में बदनावर की ऋषिका डाबी ने स्वर्ण पदक जीता
  3. जिया शर्मा और रिया शर्मा ने रजत पदक हासिल किए

नईदुनिया न्यूज, बदनावर (धार) : छोटे शहर की तीन बेटियों ने बड़े मंच पर अपनी पकड़ का दम दिखाया। उत्तराखंड के हरिद्वार में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय नेशनल ग्रैप्लिंग चैंपियनशिप-2026 में बदनावर की ऋषिका डाबी ने स्वर्ण पदक जीतकर बाजी मारी, जबकि जिया शर्मा और रिया शर्मा ने रजत पदक हासिल किए।

तीनों खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। 40 किलोग्राम भार वर्ग में उतरी ऋषिका डाबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 38 किलोग्राम में जिया शर्मा और 52 किलोग्राम भार वर्ग में रिया शर्मा ने रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।


नियमित अभ्यास और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल की उपलब्धि

खास बात यह है कि तीनों खिलाड़ी बदनावर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग में कार्यरत प्रशिक्षक बबीता पाल से प्रशिक्षण ले रही हैं। सीमित संसाधनों के बीच नियमित अभ्यास और मेहनत के दम पर खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की।

आगे भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई

तीनों की सफलता पर जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी राजेश शाक्य, ग्रैप्लिंग कुश्ती संघ के धार जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, गणेश व्यायामशाला के उस्ताद प्रहलाद यादव सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

खेलों के दौरान चोट से बचाव के लिए खिलाड़ियों के लिए लगाया शिविर

धार: भारतीय खेल प्राधिकरण के एसटीसी धार में सोमवार को खिलाड़ियों के लिए खेल-विशिष्ट पैर एवं टखना परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य खेलों के दौरान होने वाली चोटों के संभावित कारणों की पहचान कर उनकी रोकथाम और खिलाड़ियों को सुरक्षित एवं बेहतर प्रशिक्षण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देना था।

शिविर में डॉ. अनुलेखा सोनी, पैर एवं टखना विशेषज्ञ तथा परामर्शदाता भौतिक चिकित्सक और डा. मनीष सिंह, परामर्शदाता भौतिक चिकित्सक ने खिलाड़ियों का परीक्षण किया। शिविर में मुख्य रुप से तीरंदाजी, बैडमिंटन और ताइक्वांडो के खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया गया।

विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों के पैरों की बनावट, संतुलन, पैर रखने की स्थिति और चलने-फिरने के तरीके की जांच की। साथ ही पैरों के आकार और उपयोग किए जा रहे जूतों की भी जांच की गई। खिलाड़ियों के खेल के अनुरुप सही आकार और उपयुक्त जूतों के चयन को लेकर व्यक्तिगत सलाह दी गई।

विशेषज्ञों ने बताया कि पैरों और टखनों का सही संतुलन, शरीर की गतिविधियों में तालमेल और उपयुक्त जूतों का उपयोग चोटों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खिलाड़ियों को पैर की देखभाल, आवश्यक व्यायाम, शरीर की सही गतिविधि और चोटों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें- ‘खेलो इंडिया संवाद’ में तिलक वर्मा ने की पीएम मोदी की पहल की सराहना, रायपुर में तिलक वर्मा ने स्कूली छात्रों को किया प्रेरित