• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

भोपाल में राजा भोज नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का आगाज, 12 राज्यों के करीब 100 सेलर्स दिखा रहे अपना दम

भोपाल में मंगलवार को 'राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप 2026' का शुभारंभ मंगलवार को सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 10:09:56 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 10:09:56 AM (IST)
भोपाल में राजा भोज नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का आगाज, 12 राज्यों के करीब 100 सेलर्स दिखा रहे अपना दम
भोपाल में शुरू हुई राजा भोज सेलिंग नेशनल चैंपियनशिप 2026 (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भोपाल में शुरू हुई राजा भोज नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप 2026
  2. मंत्री सारंग ने किया राजा भोज चैंपियनशिप का आगाज
  3. 12 राज्यों के करीब 100 सेलर्स दिखा रहे अपना दम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का प्रसिद्ध बड़ा तालाब (अपर लेक) अब केवल पर्यटन स्थल तक सीमित न रहकर देश के बेहतरीन वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों की प्रयोगशाला बन चुका है। बोट क्लब पर 11 से 16 अगस्त तक आयोजित होने वाली 'राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप (रैंकिंग) 2026' का शुभारंभ मंगलवार को सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया।

12 राज्यों के करीब 100 सेलर्स दिखा रहे अपना दम

इस 6 दिवसीय राष्ट्रीय रैंकिंग स्पर्धा में देश के 12 अलग-अलग राज्यों से लगभग 100 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेलर्स हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों की राष्ट्रीय रैंकिंग निर्धारित होगी, जो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीम में चयन का आधार बनेगी।


स्पर्धा को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संचालित करने के लिए याचिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (YAI) के 12 ज्यूरी मेंबर्स और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के वरिष्ठ अधिकारी भोपाल में मौजूद हैं। मध्य प्रदेश याटिंग एसोसिएशन इसके आयोजन में समन्वयक की भूमिका निभा रहा है।

वाटर स्पोर्ट्स में मध्य प्रदेश का दबदबा

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि वर्ष 2007 में स्थापित 'मध्य प्रदेश राज्य जल क्रीड़ा अकादमी' में सेलिंग, रोइंग, कयाकिंग, केनोइंग और स्लालम की अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। अकादमी के एथलीटों ने अब तक 37 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर 28 अंतरराष्ट्रीय और 69 राष्ट्रीय पदक अपने नाम किए हैं। पिछले साल आयोजित राजा भोज चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की टीम ने 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज सहित कुल 16 मेडल जीते थे।

खिलाड़ियों के कौशल और तकनीक में सुधार के लिए विदेशी विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षकों की सेवाएं ली जा रही हैं। भोपाल को खेल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में 1000 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का निर्माण किया जा रहा है, जिसके पहले चरण का उद्घाटन शीघ्र होगा। आगामी नवंबर में इसी परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी एशियन चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसके अलावा भोपाल जल्द ही अंतरराष्ट्रीय एशियन रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी भी करेगा।

यह भी पढ़ें- भोपाल से पटना के लिए सीधी उड़ान शुरू, पहले दिन 65% सीटें बुक, अब कोलकाता जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

16 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे समापन

इस राष्ट्रीय सेलिंग प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 16 अगस्त को आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को सम्मानित करेंगे।