Amazon Sale में सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, मिल रही 33,500 रुपये तक छूट
Amazon Great Summer Sale में Samsung Galaxy S25 Ultra पर 30 हजार रुपये छूट मिल रही है। बैंक ऑफर के बाद फोन लगभग 96,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 11 May 2026 02:22:55 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 02:22:55 PM (IST)
Great Summer Sale में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका। (फाइल फोटो)HighLights
- Amazon सेल में Galaxy S25 Ultra पर भारी डिस्काउंट मिल रहा।
- फोन की कीमत 1,29,999 से घटकर 99,999 रुपये हुई।
- HDFC कार्ड पर अतिरिक्त 3,500 रुपये तक छूट उपलब्ध।
टेक्नोलॉजी डेस्क। Amazon की Great Summer Sale में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। इस सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी छूट दी जा रही है। खास बात यह है कि बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील के जरिए इस फ्लैगशिप फोन की कीमत 97 हजार रुपये से भी कम हो सकती है।
सेल 8 मई से शुरू हुई थी और फिलहाल इसके खत्म होने की तारीख घोषित नहीं की गई है। ऐसे में ग्राहक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी डिस्काउंट
- Samsung के इस प्रीमियम स्मार्टफोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये है। हालांकि Amazon सेल में इसे केवल 99,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहकों को सीधे 30 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है।
इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड यूज करने पर 3,500 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत करीब 96,499 रुपये रह जाती है। प्रीमियम कैमरा और AI फीचर्स वाले फोन की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए यह डील काफी आकर्षक मानी जा रही है। दमदार फीचर्स से लैस है फोन
- Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और QHD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगाया गया है, जो हाई परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटास्किंग का अनुभव देता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सिस्टम दिया गया है। वहीं 5000mAh बैटरी, एडवांस AI टूल्स और टाइटेनियम फ्रेम इसे प्रीमियम लुक और मजबूत डिजाइन प्रदान करते हैं।