Google Pixel 11 लॉन्च से पहले डिजाइन लीक, Tensor G6 प्रोसेसर समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Google Pixel 11 के रेंडर्स लीक हुए हैं। इसमें कॉम्पैक्ट डिजाइन, नया कैमरा बार, Tensor G6 प्रोसेसर और बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 31 Mar 2026 02:46:16 PM (IST)Updated Date: Tue, 31 Mar 2026 02:46:16 PM (IST)
Google नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर सकता है। (फोटो- सोशल मीडिया)HighLights
- Pixel 11 के रेंडर्स ऑनलाइन लीक, डिजाइन की झलक सामने
- फोन में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना
- नया कैमरा बार डिजाइन पहले से पतला और चौड़ा होगा
टेक्नोलॉजी डेस्क। टेक दिग्गज Google जल्द ही अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज को लेकर चर्चाएं तेज हैं और इसका बेस मॉडल Google Pixel 11 पहले ही लीक रेंडर्स के जरिए सुर्खियों में आ चुका है।
सामने आई तस्वीरों में फोन का डिजाइन काफी प्रीमियम और मॉडर्न नजर आ रहा है, जिसमें फ्लैट एज और बदला हुआ कैमरा बार देखने को मिल रहा है। हालांकि इसका ओवरऑल लुक पुराने Pixel मॉडल्स से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें कुछ नए बदलाव इसे अलग पहचान देते हैं।
कॉम्पैक्ट डिजाइन पर जोर
रिपोर्ट्स के अनुसार Pixel 11 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका साइज लगभग 152.8 x 72 x 8.5mm बताया जा रहा है, जिससे साफ है कि कंपनी इस बार भी कॉम्पैक्ट डिजाइन बनाए रखने पर फोकस कर रही है। यह उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जो बड़े स्क्रीन वाले भारी फोन से बचना चाहते हैं।
कैमरा डिजाइन में बदलाव
Pixel 11 के बैक पैनल पर दिया जाने वाला सिग्नेचर कैमरा बार इस बार थोड़ा चौड़ा लेकिन पतला हो सकता है। इसमें तीन रियर कैमरे मिलने की उम्मीद है। हालांकि गूगल अपने पारंपरिक हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल को बरकरार रखेगा, लेकिन इसमें डिजाइन के स्तर पर बदलाव किए जाएंगे, जिससे फोन का लुक और आकर्षक हो सके।
दमदार प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में नया Tensor G6 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जाएगा। यह 7-कोर चिपसेट होगा, जो पहले की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देगा। इससे फोन की स्पीड और मल्टीटास्किंग क्षमता में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी अपग्रेड
Pixel 11 में इस बार MediaTek M90 मॉडेम दिए जाने की संभावना है, जो बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। वहीं सिक्योरिटी के लिए Titan M3 कोप्रोसेसर मिल सकता है, जो यूजर डेटा को और सुरक्षित बनाएगा। कुल मिलाकर Pixel 11 को प्रीमियम फीचर्स और आधुनिक तकनीक के साथ पेश किया जा सकता है।