Google TV में AI का धमाका, Gemini के लाइव स्पोर्ट्स स्कोरकार्ड समेत नए फीचर्स लॉन्च
Google TV पर Gemini को नए एआई फीचर्स मिले हैं, जिनसे यूजर्स को लाइव स्पोर्ट्स स्कोर, विजुअल जानकारी और इंटरैक्टिव कंटेंट सीधे टीवी स्क्रीन पर आसानी से ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 03:04:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 03:04:39 PM (IST)
Google TV के लिए Gemini एआई का बड़ा अपग्रेड। (फाइल फोटो)HighLights
- Google TV पर Gemini को तीन नए एआई फीचर्स मिले।
- लाइव स्पोर्ट्स स्कोरकार्ड से तुरंत अपडेट देख सकेंगे यूजर्स
- रिचर विजुअल हेल्प से स्क्रीन पर जानकारी मिलेगी आसान
टेक्नोलॉजी डेस्क। टेक दिग्गज Google ने अपने स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म Google TV के लिए Gemini एआई को बड़ा अपग्रेड दिया है। कंपनी ने तीन नए एआई फीचर्स पेश किए हैं, जो यूजर्स के देखने के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे। इन फीचर्स की मदद से अब यूजर्स बिना स्मार्टफोन का सहारा लिए ही टीवी स्क्रीन पर ज्यादा जानकारी, लाइव स्पोर्ट्स अपडेट और इंटरैक्टिव कंटेंट देख सकेंगे। खास बात यह है कि ये सभी फीचर्स यूजर एक्सपीरिएंस को ज्यादा इंटेलिजेंट और इमर्सिव बनाने पर फोकस करते हैं।
गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में तीन नए फीचर्स ‘रिचर विजुअल हेल्प’, ‘डीप डाइव्स’ और ‘स्पोर्ट्स ब्रीफ्स’ की घोषणा की है। इनमें सबसे खास लाइव स्पोर्ट्स स्कोरकार्ड फीचर है, जिससे यूजर्स अपनी पसंदीदा टीमों का स्कोर तुरंत देख सकते हैं।
‘रिचर विजुअल हेल्प’ क्या है खास
यह फीचर यूजर्स को उनके सवालों से जुड़ी जानकारी सीधे टीवी स्क्रीन पर विजुअल, वीडियो और टेक्स्ट के रूप में दिखाता है। इसके जरिए यूजर्स लाइव स्पोर्ट्स स्कोर, रेसिपी वीडियो और डेली लाइफ से जुड़े सुझाव आसानी से पा सकते हैं। यह फीचर फिलहाल कनाडा और अमेरिका में उपलब्ध कराया जा रहा है।
‘डीप डाइव्स’ से मिलेगा ज्ञान
‘डीप डाइव्स’ फीचर यूजर्स को हेल्थ, टेक्नोलॉजी और इकोनॉमी जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी देता है। इसमें एआई-पावर्ड इंटरैक्टिव स्लाइड शो और गाइडेड सवाल शामिल होते हैं, जिससे यूजर्स किसी भी विषय को गहराई से समझ सकते हैं।
स्पोर्ट्स और न्यूज अपडेट भी होंगे आसान
Google ने ‘न्यूज ब्रीफ्स’ फीचर का विस्तार करते हुए अब ‘स्पोर्ट्स ब्रीफ्स’ भी शामिल किया है। इससे यूजर्स अपनी पसंदीदा लीग्स जैसे NBA, MLB और MLS के अपडेट, स्कोर और समरी आसानी से देख सकते हैं। कंपनी जल्द ही इन फीचर्स को अन्य देशों और डिवाइसेज पर भी रोलआउट करेगी।