• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

10kW Solar Panel से एक साथ कितने AC चलेंगे? समझें बिजली उत्पादन, इन्वर्टर क्षमता और भारी उपकरणों का पूरा हिसाब

10 किलोवाट का सोलर सिस्टम अच्छी धूप में 8 से 10 किलोवाट बिजली दे सकता है। इससे तीन से चार 1.5 टन एसी सहित घरेलू उपकरण चलाए जा सकते हैं।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 04:11:18 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 04:11:18 PM (IST)
10kW Solar Panel से एक साथ कितने AC चलेंगे? समझें बिजली उत्पादन, इन्वर्टर क्षमता और भारी उपकरणों का पूरा हिसाब
बिजली के बिलों से राहत के लिए सोलर पैनल (Solar Panel) लोगों की पहली पसंद। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 10 किलोवाट सोलर सिस्टम तीन-चार 1.5 टन एसी चलाएगा।
  2. अच्छी धूप में 8 से 10 किलोवाट बिजली बनेगी।
  3. भारी उपकरणों से सोलर सिस्टम पर कुल लोड बढ़ेगा।

डिजिटल डेस्क। बिजली के भारी-भरकम बिलों से राहत पाने के लिए आजकल सोलर पैनल (Solar Panel) लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। हालांकि, इसे लगवाने से पहले ग्राहकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि उनकी जरूरत के हिसाब से कितने किलोवाट का सिस्टम सही रहेगा।

अगर आप भी अपनी छत पर 10 किलोवाट (kW) का सोलर पैनल लगाने का विचार कर रहे हैं, तो आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि यह सिस्टम कितना पावरफुल है। इससे घर के कौन-कौन से भारी उपकरण चलेंगे और एक साथ कितने एसी (AC) चलाए जा सकेंगे?


आइए आपकी इस उलझन को दूर करते हैं।

10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चलाए जा सकते हैं?

आमतौर पर, एक 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम इतनी बिजली जनरेट कर देता है कि आप 1.5 टन क्षमता वाले 3 से 4 एसी आसानी से चला सकें। कई लोगों को लगता है कि इतनी बिजली सिर्फ एसी में ही खर्च हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। इन एसी को चलाने के साथ-साथ आप घर की रोजमर्रा की जरूरत के अन्य उपकरण जैसे- टीवी, फ्रिज, पंखे और लाइटें भी आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

ज्यादा लोड वाले उपकरणों का क्या होगा असर?

  • अगर आपके घर में एसी के अलावा ज्यादा बिजली खींचने वाले (Heavy Load) उपकरणों का इस्तेमाल होता है, जैसे पानी की मोटर, वाशिंग मशीन या गीजर, तो सोलर सिस्टम पर कुल लोड बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में एक साथ 3-4 एसी चलाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

  • हालांकि, अगर धूप अच्छी और तेज है, तो 10 किलोवाट का सोलर पैनल लगभग 8 से 10 किलोवाट तक की बिजली पैदा कर सकता है। इसलिए, अगर आप उपकरणों का समझदारी से इस्तेमाल करते हैं, तो 3 एसी के साथ-साथ घर के अन्य जरूरी भारी उपकरण भी चलाए जा सकते हैं।
  • सिर्फ पैनल नहीं, इन्वर्टर की क्षमता भी है बेहद अहम

    अगर आप सिर्फ पैनल के किलोवाट के आधार पर सोलर सिस्टम खरीद रहे हैं, तो आपको एक और बात का ध्यान रखना होगा। सिर्फ 10 किलोवाट का पैनल होना ही यह तय नहीं करता कि आप कितने उपकरण एक साथ चला पाएंगे, इसके लिए इन्वर्टर की क्षमता (Inverter Capacity) भी बहुत मायने रखती है।

    बाजार में तीन तरह के सिस्टम मौजूद हैं:

    • ऑन-ग्रिड (On-Grid)
    • ऑफ-ग्रिड (Off-Grid)
    • हाइब्रिड (Hybrid)

    इन तीनों ही सिस्टम के काम करने और बिजली सप्लाई करने का तरीका अलग-अलग होता है। इसलिए, अपनी जरूरत और इन्वर्टर की सही क्षमता को ध्यान में रखकर ही सोलर सिस्टम का चुनाव करें ताकि आपको बेहतरीन रिजल्ट मिल सके।

    यह भी पढ़ें- मुफ्त बिजली के साथ तगड़ी कमाई! पीएम सूर्यघर योजना से जीरो हुआ बिजली का बिल, बची यूनिट बेचकर बैंक खाते में आएंगे पैसे