• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

Hyundai Diwali Offers: दिवाली पर नई कार खरीदने का शानदार मौका! हुंडई ने क्रेटा और वरना समेत इन मॉडल्स पर दी 1.20 लाख तक की भारी छूट

दीवाली के मौके पर कई लोग कार खरीदने का प्लान करते हैं, ऐसे में अगर आप भी मन रहे है तो यहां देख लिजिए कि इन कारों में कितना डिस्काउंट मिल रहा हैं।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 03:57:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 03:57:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Hyundai Diwali Offers: दिवाली पर नई कार खरीदने का शानदार मौका! हुंडई ने क्रेटा और वरना समेत इन मॉडल्स पर दी 1.20 लाख तक की भारी छूट
Hyundai Diwali Offers: दिवाली पर नई कार खरीदने का शानदार मौका! हुंडई ने क्रेटा और वरना समेत इन मॉडल्स पर दी 1.20 लाख तक की भारी छूट

HighLights

  1. हुंडई अपनी लोकप्रिय कारों पर 1.20 लाख रुपये तक की भारी छूट
  2. सबसे बड़ा फायदा हुंडई क्रेटा एन लाइन पर दिया जा रहा
  3. सभी वेरिएंट्स पर ग्राहक 1.20 लाख रुपये तक की बचत कर सकते

ऑटो डेस्क। दीवाली पर अपने घर कार लाने का मन बना रहे है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। फेस्टिव सीजन के मौके पर Hyundai के कई कारों में भारी भरकम डिस्काउंट देखने को मिल रही हैं।

इस त्योहारी सीजन में हुंडई अपनी लोकप्रिय कारों पर 1.20 लाख रुपये तक की भारी छूट पेश कर रही है। सबसे बड़ा फायदा हुंडई क्रेटा एन लाइन (Hyundai Creta N Line) पर दिया जा रहा है, जिसके सभी वेरिएंट्स पर ग्राहक पूरे 1.20 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

वहीं स्टैंडर्ड हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) के पेट्रोल वेरिएंट पर 1.10 लाख रुपये, पेट्रोल सीवीटी (CVT) पर 1 लाख रुपये, बेस ई पेट्रोल वेरिएंट पर 95,000 रुपये और डीजल वेरिएंट पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध है।

इलेक्ट्रिक सेगमेंट की बात करें तो हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक (Creta Electric) के स्मार्ट (ओ) एलआर एचसी और एक्सीलेंस एलआर एचसी ट्रिम्स पर 80,000 रुपये और बाकी अन्य वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है।

प्रीमियम सेडान हुंडई वरना (Hyundai Verna) पर भी कंपनी आकर्षक ऑफर्स दे रही है। इसके पुराने सीवीटी स्टॉक पर 1.05 लाख रुपये और पुराने नॉन-सीवीटी स्टॉक पर 80,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है, जबकि नए एचएक्स8 डीसीटी (HX8 DCT) वेरिएंट पर 85,000 रुपये और अन्य सभी नए वेरिएंट्स पर 75,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है।


7-सीटर एसयूवी सेगमेंट में हुंडई अल्काजार (Hyundai Alcazar) के पेट्रोल वेरिएंट पर 90,000 रुपये और डीजल वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में भी ग्राहकों के लिए शानदार डील्स मौजूद हैं। हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस (Grand i10 Nios) के चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट्स पर 73,000 रुपये, सीएनजी वेरिएंट पर 68,000 रुपये और एरा पेट्रोल वेरिएंट पर 23,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

प्रीमियम हैचबैक हुंडई आई20 और आई20 एन लाइन (i20 / i20 N Line) के एरा एमटी को छोड़कर बाकी सभी मॉडल्स पर 63,000 रुपये तथा एरा एमटी पर 23,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

यह भी पढ़ें- इस कंपनी ने दिवाली गिफ्ट में कर्मचारियों को बांट दी चमचमाती Kia Sonet कार, लगातार चौथे साल बॉस ने दिया बड़ा दिवाली तोहफा

इसके अलावा माइक्रो एसयूवी हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter) के पुराने मॉडल पर 53,000 रुपये, नए मॉडल (एचएक्स2 छोड़कर) पर 45,000 रुपये और एचएक्स2 पेट्रोल व सीएनजी पर 5,000 रुपये का फायदा मिल रहा है, जबकि हुंडई ऑरा (Hyundai Aura) के एस, एसएक्स और कॉर्पोरेट सीएनजी वेरिएंट्स पर 35,000 रुपये और पेट्रोल वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक की बचत का मौका है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।