• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

अगर आपका भी Whatsapp Web नहीं हो रहा Scroll, तो Mouse नहीं ये है दिक्कत का कारण

दिलचस्प बात यह है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। पिछले साल से ही कई यूजर्स ने चैट फ्रीज या स्क्रॉल जंप की समस्या की शिकायतें दर्ज की थीं। तब यूजर्स ने वर्क...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 09 Sep 2025 05:36:25 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Sep 2025 05:36:25 PM (IST)
अगर आपका भी Whatsapp Web नहीं हो रहा Scroll, तो Mouse नहीं ये है दिक्कत का कारण
Whatsapp Web नहीं हो रहा Scroll.

टेक न्यूज। मंगलवार को दुनियाभर में WhatsApp Web यूजर्स एक अजीब बग का सामना कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि वे चैट विंडो को स्क्रॉल नहीं कर पा रहे, खासकर तब जब इमोजी या स्टिकर पैनल ओपन किया जाता है।

सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़

X (पूर्व में ट्विटर) पर हजारों यूजर्स ने इस समस्या को लेकर पोस्ट किए। किसी ने लिखा, “Dear WhatsApp, kindly resolve ASAP.” तो वहीं दूसरे लोगों ने दावा किया कि यह दिक्कत सिर्फ एक-दो जगह नहीं बल्कि ग्लोबली देखने को मिल रही है।


ट्रैकर्स ने बताया, क्यों हो रही दिक्कत

टेक्नोलॉजी ट्रैकर्स का कहना है कि यह बग खासतौर पर तभी सामने आता है जब चैट बॉक्स में स्टिकर या इमोजी पैनल खुला रहता है। कुछ लोगों ने पेज रिफ्रेश करके अस्थायी राहत पाई, जबकि अन्य का सुझाव है कि फिलहाल स्टिकर का इस्तेमाल टालना बेहतर रहेगा।

नया नहीं है यह इश्यू

दिलचस्प बात यह है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। पिछले साल से ही कई यूजर्स ने चैट फ्रीज या स्क्रॉल जंप की समस्या की शिकायतें दर्ज की थीं। तब यूजर्स ने वर्कअराउंड के तौर पर ब्राउज़र विंडो का साइज बदलने या स्क्रॉलिंग करते समय “Alt” बटन दबाने जैसे ट्रिक्स अपनाए थे।

Meta की ओर से चुप्पी

मंगलवार शाम तक Meta ने इस बग को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था। फिलहाल यूजर्स अस्थायी उपायों के सहारे काम चला रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही स्थायी फिक्स लेकर आएगी।

पहले भी आ चुकी हैं दिक्कतें

WhatsApp पर तकनीकी गड़बड़ियों का सिलसिला नया नहीं है। अप्रैल 2025 में हजारों यूजर्स को मैसेज डिलीवरी एरर झेलनी पड़ी थी। फरवरी में भी करीब 5,000 रिपोर्ट्स के साथ एक बड़ी ग्लोबल आउटेज देखने को मिली थी। वहीं सोमवार को भी थोड़ी देर के लिए WhatsApp की सर्विस ठप रही थी।