• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

Independence Day 2026: गूगल डूडल ने लोक सांस्कृतिक कपड़ों से मनाया स्वतंत्रता दिवस का जश्न, यह डिजाइन क्यों है खास?

गूगल ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर एक डूडल तैयार किया है। इस डूडल को अपने देश के सांस्कृतिक वस्त्रों से डिजाइन किया है। इसमें रंग-बिरंगे पारंपरिक ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 11:12:45 AM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 11:12:45 AM (IST)
Independence Day 2026: गूगल डूडल ने लोक सांस्कृतिक कपड़ों से मनाया स्वतंत्रता दिवस का जश्न, यह डिजाइन क्यों है खास?
गूगल डूडल ने खास अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस का जश्न

HighLights

  1. गूगल ने डूडल का डिजाइन किया तैयार
  2. लोक सांस्कृतिक वस्त्रों से दिया संदेश
  3. भारतीय संस्कृति को जोड़ने का प्रयास

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर एक डूडल तैयार किया है। इस डूडल को अपने देश के सांस्कृतिक वस्त्रों से डिजाइन किया है। इसमें रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़े देखने को मिल रहे हैं। इस डूडल के डिजाइन के माध्यम से गूगल ने भारतीय स्वाधीनता दिवस का जश्न मनाया है। हालांकि,डूडल हर बड़े मौकों पर खास डूडल बनाता है लेकिन इस बार यह कई तरह के संदेश दे रहा है।

इस डूडल के माध्यम से भारतीय संस्कृति को जोड़ने का प्रयास किया है। डूडल के हर हिस्से को भारत की लोक संस्कृति से जुड़े वस्त्रों और रंगों से तैयार किया गया है, जो देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और विविधता को दर्शाता है।


डूडल में क्या है खास

गूगल के इस बार डूडल को कंपनी ने स्थानीय वस्त्रों से अनेकता में एकता संदेश दिया है। डूडल को भारत के हर राज्य के अलग-अलग पारंपरिक वस्त्रों का पैटर्न बनाया है। इन्हें गूगल पर हेंडलूम डिजाइन के साथ उकेरा है।

डूडल में कई पैटर्न देखने को मिल रहे हैं

  • कच्छ एम्ब्रॉयडरी
  • ओडिशा और तेलंगान की इकत
  • जम्मू और कश्मीर की पश्मीना कनी
  • केरल की कसावु
  • गुजरात और राजस्थान की फेमस -अजरख ब्लॉक प्रिंट और बांधनी
  • पश्चिम बंगाल की जामदानी और कांथा कढ़ाई
  • उत्तर प्रदेश की बनारसी बुनाई

यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: मप्र में लागू होगी समान नागरिक संहिता

500 से ज्यादा डूडल बनाए गए

डूडल में शामिल पैटर्न भारत की पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शा रहा है। गूगल हर त्योहार, सांस्कृतिक आयोजन और इवेंट्स और देश की खास उपलब्धियों का जश्न मनाता है। गूगल का कहना है कि वह अब तक 500 से ज्यादा डूडल को बना चुका है।