• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

iPhone 18 Pro सितंबर में होगा लॉन्च, A20 Pro चिप और Variable Aperture कैमरा बनाएंगे इसे खास

iPhone 18 Pro सीरीज सितंबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें 2nm A20 Pro चिप, वेरिएबल अपर्चर कैमरा और बड़ी बैटरी मिल सकती है, कीमत बढ़ने की संभा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 02:21:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 02:21:32 PM (IST)
iPhone 18 Pro सितंबर में होगा लॉन्च, A20 Pro चिप और Variable Aperture कैमरा बनाएंगे इसे खास
iPhone 18 Pro के सितंबर में लॉन्च की तैयारी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. iPhone 18 Pro सीरीज सितंबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद।
  2. A20 चिपसेट में 2nm तकनीक इस्तेमाल होने की संभावना।
  3. कैमरे में वेरिएबल अपर्चर फीचर मिलने की उम्मीद जताई गई।

टेक्नोलॉजी डेस्क। गूगल द्वारा अपनी फ्लैगशिप पिक्सल 11 (Pixel 11) सीरीज पेश किए जाने के बाद, अब पूरी दुनिया की निगाहें टेक दिग्गज एपल (Apple) के अपकमिंग स्मार्टफोन्स पर टिक गई हैं। एपल हमेशा से ही सितंबर महीने में अपने नए आईफोन बाजार में उतारता है।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक iPhone 18 Pro लाइनअप की आधिकारिक लॉन्च डेट की कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन टेक जगत में इसके संभावित फीचर्स, रिलीज डेट और कीमत को लेकर कई बड़ी जानकारियां लीक हो चुकी हैं।

कब लॉन्च हो सकता है iPhone 18 Pro?

एपल का इतिहास रहा है कि वह हर साल सितंबर के दूसरे सप्ताह में अपना भव्य लॉन्च इवेंट आयोजित करता है। पुराने लॉन्च पैटर्न को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार 9 सितंबर को कंपनी अपनी नई सीरीज से पर्दा उठा सकती है। हालांकि, अभी तक एपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


डिजाइन और आकर्षक कलर ऑप्शंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग iPhone 18 Pro और Pro Max का लुक और डिजाइन काफी हद तक पिछली iPhone 17 सीरीज जैसा ही रखा जाएगा। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी इस बार प्रो सीरीज को कुछ बेहतरीन और नए कलर ऑप्शंस के साथ मार्केट में उतार सकती है, जिनमें शामिल हैं:

  • डार्क चेरी फिनिश (Dark Cherry finish)
  • लाइट ब्लू (Light Blue)
  • डार्क ग्रे (Dark Gray)
  • सिल्वर (Silver)

A20 Pro चिपसेट और दमदार बैटरी

  • इस फ्लैगशिप सीरीज की सबसे बड़ी खूबी इसका प्रोसेसर होगा। दावा किया जा रहा है कि आईफोन 18 प्रो सीरीज को TSMC के 2nm तकनीक पर बने A20 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह प्रोसेसर पुराने मॉडल्स की तुलना में 15% ज्यादा फास्ट और 30% अधिक बैटरी एफिशिएंट होगा।

  • खास बात यह है कि इस नई चिप में 'वेफर-लेवल मल्टी-चिप मॉड्यूल' (Wafer-Level Multi-Chip Module) पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें रैम सीधे प्रोसेसर के साथ जुड़ी होगी। इससे आईफोन के 'एपल इंटेलिजेंस' (AI) फीचर्स की स्पीड और परफॉर्मेंस कई गुना बढ़ जाएगी। वहीं, पावर बैकअप के लिए iPhone 18 Pro Max के अमेरिकी वेरिएंट में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • कैमरा: मिलेगा 'वेरिएबल अपर्चर' का खास फीचर

    फोटोग्राफी के मोर्चे पर कंपनी बुनियादी कैमरा सेटअप में कोई बड़ा फेरबदल नहीं करेगी, लेकिन इसमें एक बेहद खास 'वेरिएबल अपर्चर' (Variable Aperture) फीचर जोड़ा जा सकता है। इसकी मदद से यूजर्स लेंस के अंदर जाने वाली रोशनी (लाइट) को मैन्युअली अपने हिसाब से कंट्रोल कर सकेंगे। इसके अलावा, प्राइमरी और टेलीफोटो कैमरा लेंस को अपग्रेड किया जा रहा है ताकि लो-लाइट (कम रोशनी) में भी शानदार तस्वीरें क्लिक की जा सकें।

    कीमत में हो सकता है भारी इजाफा

    • अगर आप नया आईफोन लेने का मन बना रहे हैं, तो आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। मशहूर रिसर्च फर्म IDC की एक रिपोर्ट के अनुसार, एपल इस साल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमतों में $200 (लगभग 20,000 रुपये) तक की बढ़ोतरी कर सकता है।
    • मेमोरी चिप्स के महंगे होने के कारण एपल हाल ही में अपने आईपैड और मैकबुक के दाम भी बढ़ा चुका है, जिसका सीधा असर आईफोन की इस नई सीरीज पर भी देखने को मिल सकता है।