इस तारीख को iQOO 15T की एंट्री तय, 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल
iQOO 15T अगले हफ्ते चीन में लॉन्च होगा। स्मार्टफोन में 200MP कैमरा, 2K OLED डिस्प्ले, Dimensity 9500 चिपसेट और 8,000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स मिलेंग ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 13 May 2026 02:01:32 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 02:01:32 PM (IST)
iQOO अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15T लॉन्च करने जा रहा है। (फोटो- सोशल मीडिया)HighLights
- iQOO 15T स्मार्टफोन चीन में 20 मई को लॉन्च होगा
- फोन में 6.82 इंच 2K OLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट डिवाइस
- MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और गेमिंग चिप मिलेगी
टेक्नोलॉजी डेस्क। iQOO जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15T लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को अगले हफ्ते चीन में पेश करेगी। लॉन्च से पहले ही फोन के कई बड़े फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे साफ है कि यह डिवाइस गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
iQOO 15T में 2K OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा, दमदार MediaTek चिपसेट और 8,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके साथ कंपनी iQOO Pad 6 Pro टैबलेट और TWS 5i ईयरबड्स भी लॉन्च करेगी।
20 मई को होगा लॉन्च
कंपनी ने पुष्टि की है कि iQOO 15T को 20 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय समय अनुसार यह लॉन्च इवेंट शाम 4:30 बजे शुरू होगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं किया गया है कि यह स्मार्टफोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में कब तक आएगा।
मिलेगा 2K OLED डिस्प्ले
iQOO 15T में 6.82 इंच का बड़ा 2K OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूथ होगा। कंपनी इस फोन को अपने सबसे पावरफुल फ्लैगशिप डिवाइस के रूप में पेश कर रही है।
दमदार गेमिंग और परफॉर्मेंस
फोन में MediaTek का नया Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलने वाला है। इसके साथ डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप, Arm Mali-G1 Ultra MP12 GPU, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इससे यूजर्स को फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस और बेहतर मल्टीटास्किंग अनुभव मिलेगा।
200MP कैमरा और बड़ी बैटरी
फोटोग्राफी के लिए iQOO 15T में 200MP Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी होगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबा बैकअप और तेज चार्जिंग अनुभव देगी।