
टेक डेस्क। किआ इंडिया ने अपनी लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी Kia Seltos को और अधिक प्रीमियम बनाने के लिए इसके दो नए वेरिएंट GTX(O) और X-Line(O) लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन दोनों वेरिएंट्स में सुरक्षा और तकनीक को पहले से बेहतर बनाया है।
खास बात यह है कि अब इनमें Level 2+ ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के साथ कई नए सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिससे ड्राइविंग पहले से अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। कंपनी के अनुसार, सेल्टॉस की हर महीने औसतन 10 हजार यूनिट्स की बिक्री हो रही है और नए वेरिएंट्स ग्राहकों को प्रीमियम विकल्प उपलब्ध कराएंगे।
नई GTX(O) और X-Line(O) वेरिएंट्स में पहले की तुलना में ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल किए गए हैं। GTX(O) में कुल 28 ADAS सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जबकि स्टैंडर्ड GTX वेरिएंट में 21 फीचर्स दिए जाते हैं। नए फीचर्स में जंक्शन क्रॉसिंग असिस्ट, लेन चेंज ऑनकमिंग, लेन चेंज साइड असिस्ट और इवेसिव स्टीयरिंग असिस्ट जैसे आधुनिक सुरक्षा सिस्टम शामिल हैं।
दोनों वेरिएंट्स में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड-अप डिस्प्ले, वन-टच ऑटो विंडो, रियर डैशकैम और रेन सेंसिंग वाइपर जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। वहीं X-Line(O) वेरिएंट में मैट ग्रेफाइट फिनिश, ड्यूल-टोन इंटीरियर और 18 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- Tata Sierra EV की लॉन्चिंग कल, क्या है संभावित कीमत, बैटरी रेंज, प्रीमियम फीचर्स