• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

Nothing Phone (4b) की तस्वीरें लीक, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 50MP कैमरा के साथ अगले हफ्ते होगा लॉन्च

Nothing Phone (4b) 7 जुलाई को लॉन्च हो सकता है। लीक के अनुसार इसमें 6000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 50MP कैमरा और Android 16 आधारित Nothing OS मिल...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 02:36:30 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 02:36:30 PM (IST)
Nothing Phone (4b) की तस्वीरें लीक, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 50MP कैमरा के साथ अगले हफ्ते होगा लॉन्च
Nothing Phone (4b) की तस्वीरें लीक। (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. Nothing Phone (4b) 7 जुलाई को लॉन्च होने की संभावना।
  2. 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है।
  3. OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद।

टेक्नोलॉजी डेस्क। Nothing अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। पिछले कुछ समय से चर्चा है कि कंपनी अपने CMF ब्रांड को धीरे-धीरे पीछे छोड़ते हुए Nothing ब्रांड के तहत ही किफायती स्मार्टफोन पेश करेगी। इस बदलाव की शुरुआत Nothing Phone (4b) से हो सकती है।

कंपनी इस स्मार्टफोन को 7 जुलाई को लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले फोन की लाइव तस्वीरें और कई अहम स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। इनमें फोन का डिजाइन, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और ऑपरेटिंग सिस्टम जैसी जानकारियां शामिल हैं। यदि लीक सही साबित होते हैं, तो यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत विकल्प बन सकता है।


7 जुलाई को होगा लॉन्च

  • Nothing Phone (4b) को 7 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन भारत में Flipkart और बेंगलुरु स्थित Nothing स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत 25 हजार रुपये से कम हो सकती है। फोन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू तीन रंगों में आ सकता है। इसके साथ Nothing का सिग्नेचर सेमी-ट्रांसपेरेंट रियर पैनल डिजाइन भी देखने को मिलेगा।

AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर

लीक जानकारी के अनुसार फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर काम करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। इसके साथ 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है।

50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी होगी खासियत

  • फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone (4b) में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
  • फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी हो सकती है, जो अब तक के किसी भी Nothing स्मार्टफोन में सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है। इससे गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में लंबा बैकअप मिलने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद ही इसके सभी फीचर्स और कीमत की आधिकारिक पुष्टि होगी।

ये भी पढ़ें- Tata Sierra EV की लॉन्चिंग कल, क्या है संभावित कीमत, बैटरी रेंज, प्रीमियम फीचर्स