

टेक्नोलॉजी डेस्क। भारत आगामी 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटा है। यदि आप भी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह का साक्षी बनना चाहते हैं, तो रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी डिजिटल व्यवस्था का लाभ उठा सकते हैं।
रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक 'आमंत्रण' (Aamantran) पोर्टल की मदद से नागरिक आसानी से ऑनलाइन प्रवेश पत्र और टिकट बुक कर सकते हैं। स्मार्टफोन या कंप्यूटर के जरिए घर बैठे बुकिंग प्रक्रिया संपन्न की जा सकती है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आवेदकों के पास एक सक्रिय मोबाइल नंबर और एक मान्य पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, आम जनता के लिए तीन श्रेणियों में प्रवेश पास उपलब्ध कराए गए हैं:
बुकिंग प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व नागरिकों को अपने पास आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) या पासपोर्ट में से कोई एक पहचान पत्र तैयार रखना होगा।
लाल किले के लिए निकलने से पहले आगंतुकों को अपने पास पर अंकित समय, रिपोर्टिंग स्थल और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर दिल्ली का आंदोलन छाया, रांची क्यों रह गई पीछे? वायरलिटी के पीछे एल्गोरिदम का कितना खेल
न्यूज एजेंसी पीटीआई (PTI) के अनुसार, राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने पूरी राजधानी में सुरक्षा तंत्र को अत्यंत मुस्तैद कर दिया है। जगह-जगह सघन वाहन जांच, गश्त, मॉक ड्रिल और संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
पूर्वी दिल्ली, यमुना खादर और सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। मॉल, भीड़भाड़ वाले बाजारों, होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व लावारिस वस्तुओं पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।