
टेक्नोलॉजी डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर किसानों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। इस बार भी लाभार्थी किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 2,000 रुपये भेजे जाने की तैयारी है। इससे पहले योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते बड़ी संख्या में किसानों को राशि नहीं मिल सकी थी। ऐसे किसानों को इस बार राहत मिलने की संभावना है।
किसान यह भी जान सकते हैं कि उन्हें अगली किस्त मिलेगी या नहीं, और इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल फोन के जरिए कुछ ही मिनटों में किस्त का स्टेटस ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।
मोबाइल से कैसे चेक करें 22वीं किस्त का स्टेटस
किस्त की स्थिति जानने के लिए किसान नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
सबसे पहले PM Kisan Samman Nidhi की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Farmers Corner विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद Beneficiary Status चुनें।
अब आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर में से कोई एक दर्ज करें।
स्क्रीन पर e-KYC स्टेटस, बैंक अकाउंट लिंकिंग की स्थिति और किस्त जारी हुई या नहीं- सारी जानकारी दिखाई दे जाएगी।
किस्त आएगी या नहीं, ऐसे मिलेगा साफ संकेत
जब किसान Beneficiary Status में अपनी जानकारी डालते हैं, तो वहां तीन अहम स्टेटस दिखाई देते हैं-
e-KYC Status
अगर e-KYC पूरी हो चुकी है तो किस्त मिलने की संभावना रहती है। e-KYC पेंडिंग या फेल होने पर भुगतान अटक सकता है।
Bank Account / NPCI Status
बैंक खाता एक्टिव और NPCI से लिंक होने पर पैसा सीधे खाते में जाता है। NPCI लिंक न होने या बैंक एरर की स्थिति में भुगतान फेल हो सकता है।
Installment / Payment Status
अगर स्टेटस में Payment Initiated लिखा है तो राशि जारी हो चुकी है। FTO Generated & Payment Under Process का मतलब पैसा भेजा जा रहा है। RFT Signed by State Govt दर्शाता है कि राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। वहीं Payment Failed का अर्थ है कि किसी तकनीकी कारण से पैसा नहीं पहुंच पाया।
यदि इन तीनों स्टेटस में कोई समस्या नहीं है, तो किस्त मिलने की संभावना पूरी रहती है। किसी भी स्टेटस में चेतावनी या लाल निशान दिखने पर भुगतान रुक सकता है।
कब तक आ सकती है 22वीं किस्त
कृषि मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार अगली किस्त जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार होली 4 मार्च 2026 को है और संभावना जताई जा रही है कि इससे पहले ही किसानों के खातों में 22वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी। हालांकि अभी सरकार की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- 'प्राइवेसी का सम्मान करो या छोड़ दो...', सुप्रीम कोर्ट ने मेटा और व्हाट्सएप को जमकर लताड़ा