भारत में इस दिन लॉन्च होगा Realme 16 5G स्मार्टफोन, 7000mAh की बैटरी के साथ मिलेगा धांसू कैमरा
Realme 16 5G भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसमें 7000mAh बैटरी, Dimensity 6400 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स मिलेंगे। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 26 Mar 2026 02:29:05 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Mar 2026 02:29:05 PM (IST)
Realme एक और दमदार डिवाइस लॉन्च करने जा रहा है। (फोटो- सोशल मीडिया)HighLights
- Realme 16 5G भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा
- फोन में 7000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ शानदार परफॉर्मेंस मिलेगी
टेक्नोलॉजी डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Realme एक और दमदार डिवाइस लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Realme 16 5G स्मार्टफोन भारत में अप्रैल के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। यह मिड-रेंज स्मार्टफोन दमदार बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा, जो यूजर्स को शानदार परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।
Realme 16 5G स्मार्टफोन भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद यह फोन Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। यह स्मार्टफोन Air Black और Air White दो कलर ऑप्शन में आएगा।
दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा देगी। इसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे फोन तेजी से चार्ज हो सकेगा।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर रन करेगा। कंपनी ने 3 साल के एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।
डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.57 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही इसमें 6050mm² का वैपोर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो गेमिंग और हैवी यूज के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा। यह डिवाइस IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।
कैमरा फीचर्स
Realme 16 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। ग्लोबल वेरिएंट में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मिलता है। कैमरा मॉड्यूल में रिंग-शेप LED फ्लैश और एक छोटा मिरर भी दिया गया है, जो इसे खास बनाता है।