गेमिंग लवर्स के लिए खुशखबरी, इस दिन आ रहा है Realme 16T स्मार्टफोन
Realme 22 मई को भारत में Realme 16T लॉन्च करेगी। फोन में 8000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 6.8-इंच डिस्प्ले और नया Dimensity चिपसेट मिलेगा। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 12 May 2026 02:42:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 02:42:03 PM (IST)
Realme 16T की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। (फोटो- सोशल मीडिया)HighLights
- Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च होगा आधिकारिक तौर पर
- फोन में 8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी
- डिवाइस लगातार 11 घंटे तक BGMI गेमिंग सपोर्ट करेगा आसानीसे
टेक्नोलॉजी डेस्क। स्मार्टफोन कंपनी Realme ने अपने नए 5G स्मार्टफोन Realme 16T की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस फोन को भारत में 22 मई को लॉन्च करेगी।
पिछले कुछ समय से इस डिवाइस को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थीं और अब कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स भी सामने ला दिए हैं। माना जा रहा है कि यह फोन पिछले साल आए Realme 15T का अपग्रेडेड वर्जन होगा, जिसमें बेहतर बैटरी, नया चिपसेट और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिलेगा।
8,000mAh बैटरी के साथ आएगा नया फोन
कंपनी ने पुष्टि की है कि Realme 16T में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। दावा किया जा रहा है कि यह फोन एक बार फुल चार्ज होने पर तीन दिनों तक चल सकता है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। खास बात यह है कि फोन में बाईपास चार्जिंग फीचर भी होगा, जिससे गेमिंग के दौरान हीटिंग कम होगी और बैटरी की लाइफ बेहतर रहेगी।
गेमिंग और डिस्प्ले पर खास फोकस
Realme का दावा है कि यह डिवाइस लगातार 11 घंटे तक 60fps पर BGMI गेमिंग सपोर्ट करेगा। फोन में 6.8-इंच का बड़ा फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा। बड़ी बैटरी के बावजूद इसकी मोटाई सिर्फ 8.8mm रखी गई है, जिससे फोन स्लिम और प्रीमियम फील देगा। कैमरा मॉड्यूल में एल्युमिनियम अलॉय डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है।
तीन रंगों में मिलेगा स्मार्टफोन
डिजाइन की बात करें तो Realme 16T को Aurora Green, Starlight Red और Starlight Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। फोन के साइड फ्रेम में मेटैलिक फिनिश देखने को मिलेगी।
मिल सकता है नया Dimensity चिपसेट
हाल ही में यह फोन Geekbench पर भी स्पॉट हुआ था, जहां इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 8GB तक RAM और Android 16 का सपोर्ट मिल सकता है।