

टेक्नोलॉजी डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में अपनी दमदार पकड़ रखने वाले शाओमी (Xiaomi) के सब-ब्रांड रेडमी की नई 'Note 17 सीरीज' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। कंपनी ने हाल ही में इस लाइनअप के तहत 'Redmi Note 17' और 'Note 17 Pro' को बाजार में उतारा था।
अब टेक जगत से खबर है कि रेडमी ग्लोबल मार्केट में इस सीरीज के दो और धाकड़ स्मार्टफोन Redmi Note 17 4G और Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसी बीच, 'प्रो मैक्स' मॉडल को बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर देखा गया है, जिससे इसके प्रोसेसर, रैम और अन्य प्रमुख फीचर्स से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आ गई हैं।
गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, इस अपकमिंग डिवाइस को 2609FRA74G मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। टेक एक्सपर्ट्स का दावा है कि यह डिवाइस Redmi Note 17 Pro Max ही है।
चिपसेट: इस फोन में QTI SM6850 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसे क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 माना जा रहा है।
कोर स्पीड: मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 2.02GHz की क्लॉक स्पीड वाले चार एफिशिएंसी कोर और 2.61GHz की पीक स्पीड वाले चार परफॉर्मेंस कोर दिए गए हैं।
ग्राफिक्स: गेमिंग और स्मूथ विजुअल्स के लिए इसमें Adreno 812 GPU मिलने की पूरी संभावना है।
लिस्टिंग और लीक रिपोर्ट्स से फोन के हार्डवेयर की भी जानकारी मिली है:
रैम और ओएस: यह डिवाइस 8GB रैम सपोर्ट के साथ आ सकता है। यह लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, जिसमें शाओमी का नया कस्टम यूआई HyperOS 3 देखने को मिलेगा।
कैमरा और बैटरी: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,210mAh की विशाल बैटरी हो सकती है, जो इसे लंबा पावर बैकअप देगी।
यह भी पढ़ें- Amazon-Flipkart फ्रीडम सेल शुरू, स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और AC पर मिल रही है बंपर छूट; देखें बेहतरीन ऑफर्स
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो, हालिया लीक्स के अनुसार Redmi Note 17 Pro Max को यूरोप में लगभग 600 यूरो (करीब 65,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है। यह कीमत फोन के 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए तय की जा सकती है।