• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

Renault Kwid Facelift कल होगी लॉन्च, नए डिजाइन, 6 एयरबैग और दमदार फीचर्स के साथ एंट्री को तैयार

Renault Kwid Facelift 3 जुलाई को लॉन्च होगी। नई हैचबैक में अपडेटेड डिजाइन, बेहतर इंटीरियर, 6 एयरबैग, डिजिटल क्लस्टर और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 02:51:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 02:51:29 PM (IST)
Renault Kwid Facelift कल होगी लॉन्च, नए डिजाइन, 6 एयरबैग और दमदार फीचर्स के साथ एंट्री को तैयार
Renault Kwid Facelift कल होगी लॉन्च। (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. 3 जुलाई को होगी लॉन्च।
  2. नया डिजाइन और इंटीरियर मिलेगा।
  3. 6 एयरबैग मिलने की उम्मीद।

ऑटो डेस्क। फ्रांसीसी वाहन निर्माता रेनो अपनी लोकप्रिय हैचबैक Renault Kwid को नए अवतार में पेश करने की तैयारी में है। कंपनी 3 जुलाई को Renault Kwid Facelift को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। नई क्विड में डिजाइन, इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स को पहले से अधिक आधुनिक बनाया जा सकता है।

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर सभी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह अपडेट ग्राहकों को बेहतर ड्राइविंग अनुभव और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराएगा।

डिजाइन और फीचर्स में होंगे बड़े बदलाव

नई Renault Kwid Facelift में फ्रेश लुक देखने को मिल सकता है। इसमें नए एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL), अपडेटेड हेलोजन हेडलाइट्स, नए डिजाइन का फ्रंट और रियर बंपर, नए अलॉय व्हील्स और आकर्षक टेललाइट्स मिलने की संभावना है। इंटीरियर में बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम फिनिश के साथ केबिन को अधिक आधुनिक बनाया जा सकता है।


सेफ्टी पर रहेगा खास फोकस

सेफ्टी के लिहाज से नई क्विड फेसलिफ्ट में छह एयरबैग, एबीएस (ABS), ईबीडी (EBD) और अन्य जरूरी सुरक्षा फीचर्स दिए जा सकते हैं। इससे कार पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और प्रतिस्पर्धी बन सकती है।

इंजन में नहीं होगा बदलाव

रेनो नई Kwid Facelift में मौजूदा मॉडल वाला 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन ही बरकरार रख सकती है। यह इंजन 67 बीएचपी की पावर देगा। ट्रांसमिशन के लिए ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी (AMT) का विकल्प मिलेगा।

इन कारों से होगा मुकाबला

भारतीय हैचबैक सेगमेंट में Renault Kwid Facelift का मुकाबला Maruti Wagon R, Maruti Celerio, Maruti Alto K10, Hyundai Grand i10 Nios, Tata Tiago और Tata Punch जैसी लोकप्रिय कारों से होगा। कीमत की घोषणा लॉन्च के समय की जाएगी। उम्मीद है कि कंपनी इसे प्रतिस्पर्धी कीमत पर पेश करेगी, जिससे एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा।

ये भी देखें- नई गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ई-20 कंपैटिबिलिटी, डिस्काउंट के चक्कर में कहीं फंस न जाएं