सोलर एसी से मिलेगी शरीर के साथ जेब को ठंडक, बाजार में जल्द आएगा
सोलर एसी गर्मी में बिजली बिल कम करने का बेहतर विकल्प है। यह सोलर ऊर्जा से चलता है, लागत ज्यादा लेकिन 2-3 साल में खर्च वसूल कर बचत देता है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 28 Mar 2026 01:25:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Mar 2026 01:25:30 PM (IST)
गर्मी में सोलर एसी विकल्प। (फाइल फोटो)HighLights
- सोलर एसी सूरज की ऊर्जा से चलता, बिजली बचाता है
- सामान्य एसी से महंगा, लेकिन लंबे समय में फायदेमंद
- दिन में सोलर और रात में बिजली बैकअप पर चलता
टेक्नोलॉजी डेस्क। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पारा चढ़ने के साथ ही शहर के घरों और दफ्तरों में एयर कंडीशनर (एसी) की गूंज सुनाई देने लगी है। शहर की भीषण तपिश और लू के थपेड़ों ने मध्यमवर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि एसी चलने का सीधा मतलब है महीने के अंत में बिजली बिल का करंट लगना।
ऐसे में लोगों की इस गर्मी व बिल की समस्या का हल सोलर एसी कर सकता है। हालांकि अभी इसकी आमद नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही बाजार में यह आएगा।
यह है सोलर एसी और ऐसे करता है काम
- सोलर एसी सामान्य एसी की तरह ही कूलिंग करता है, लेकिन इसके चलने का स्रोत सूरज की रोशनी होती है। यह हाइब्रिड तकनीक पर आधारित है। दिन के समय जब धूप कड़ाके की होती है, तब यह सीधे सोलर पैनल से मिलने वाली ऊर्जा पर चलता है।
रात के समय या बादल होने पर यह सिस्टम आटोमैटिक तरीके से बिजली या बैटरी बैकअप पर शिफ्ट हो जाता है। इससे ग्रिड की बिजली पर निर्भरता न्यूनतम हो जाती है। महंगा सौदा, लेकिन होती है बचत
एक अच्छे ब्रांड का सामान्य एसी 30 हजार से 45 हजार रुपये के बीच मिल जाता है। सोलर एसी की कीमत 85 हजार से लेकर 1.30 लाख रुपये तक होती है। यदि आप पूरा सोलर सेटअप लगवाते हैं, तो खर्च 1.50 लाख तक जा सकता है। एक टन के सोलर एसी को सुचारू रूप से चलाने के लिए लगभग 1.5 किलोवाट के सोलर पैनल की आवश्यकता होती है। एक्सपर्ट के अनुसार यह अच्छा विकल्प है।
बिजली बिल में जीरो तक की बचत
- शहर में यदि एक सामान्य एसी रोजाना आठ से 10 घंटे चलता है, तो महीने का बिल दो हजार से तीन हजार रुपये के बीच सिर्फ एसी का आता है। वहीं, सोलर एसी लगाने पर यह खर्च घटकर मात्र 200 से 500 रुपये रह जाता है और कुछ मामलों में तो यह लगभग जीरो हो सकता है।
दो से तीन साल में वसूल
हो जाती है लागत विशेषज्ञों के अनुसार, सोलर एसी एक वन-टाइम इन्वेस्टमेंट है। सालभर में यह लगभग 25 हजार से 30 हजार रुपये की बिजली बचाता है। इस हिसाब से देखें तो मात्र तीन साल के भीतर आप एसी की अतिरिक्त लागत वसूल कर लेते हैं। साथ ही, यह पर्यावरण के अनुकूल है क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन कम होता है।