• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

दिवाली सफाई का झंझट खत्म, घर को मिनटों में चमका देंगे ये स्मार्ट गैजेट्स

दिवाली की भारी सफाई के झंझट और थकान से राहत पाना है, ये चार स्मार्ट गैजेट्स आपके घर को चुटकियों में चमकाने के सबसे बेहतरीन विकल्प हैं।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 01:01:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 01:01:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दिवाली सफाई का झंझट खत्म, घर को मिनटों में चमका देंगे ये स्मार्ट गैजेट्स
दिवाली सफाई का झंझट खत्म, घर को मिनटों में चमका देंगे ये स्मार्ट गैजेट्स

HighLights

  1. दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है
  2. घर की सफाई को कम टाइम में पूरा करना चाहते
  3. मार्केट में आजकल कुछ स्मार्ट गैजेट्स आ गए

टेक्नोलॉजी डेस्क। घर के हर एक कोने से लेकर किचन, फर्नीचर तक की सफाई करना किसी बड़े टास्क जैसा लगता है। ऐसे में अगर आप दिवाली की सफाई को आसान और कम टाइम में पूरा करना चाहते हैं, तो मार्केट में आजकल कुछ स्मार्ट गैजेट्स आ गए हैं। जिसकी मदद से आप सफाई का काम आसानी से कर सकते है।

इलेक्ट्रिक स्पिन स्क्रबर

बाथरूम की टाइल्स, किचन के चिपचिपे कोने और फर्श के जिद्दी दाग हटाने के लिए यह बेहद उपयोगी डिवाइस है। इसमें मोटर से घूमने वाले अलग-अलग तरह के ब्रश हेड्स मिलते हैं, जो बिना ताकत लगाए कड़ी से कड़ी गंदगी को मिनटों में साफ कर देते हैं। बाजार और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर यह 1,500 से 3,000 रुपये के बजट में आसानी से मिल जाता है।


रोबोट वैक्यूम क्लीनर

यह भी पढ़ें- क्या सच में बंद हो रहे हैं 10, 20 और 50 के छोटे नोट? जानिए क्या है सच्चाई

घर के फर्श को बिना किसी मेहनत के साफ रखने के लिए रोबोट वैक्यूम क्लीनर सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह डिवाइस सेंसर तकनीक के जरिए पूरे घर में घूमकर फर्श से धूल, बाल और छोटा-मोटा कचरा अपने आप समेट लेता है। कई मॉडल्स में स्मार्ट मैपिंग और ऑटोमैटिक चार्जिंग जैसी खूबियां भी मिलती हैं, जबकि कुछ मॉडल्स में झाड़ू के साथ पोछा लगाने (मॉपिंग) का फीचर भी आता है। मार्केट में यह 20,000 से 30,000 रुपये की रेंज में उपलब्ध है।

रोबोटिक विंडो क्लीनर

खिड़कियों और बालकनी के ऊंचे कांच को बाहर से साफ करना काफी मुश्किल और जोखिम भरा काम होता है। ऐसे में विंडो क्लीनिंग रोबोट आपके बड़े काम आ सकता है। यह कांच की सतह से चिपक कर ऑटोमैटिक तरीके से धूल और दाग-धब्बे पूरी तरह साफ कर देता है। इसका उपयोग करते समय हमेशा सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। यह गैजेट ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार में 8,000 से 10,000 रुपये की कीमत में मिल जाता है।

हैंडहेल्ड वैक्यूम क्लीनर

सोफे के अंदरूनी हिस्से, गद्दे, कार की सीटें और अलमारियों के बारीक कोनों की सफाई के लिए हैंडहेल्ड वैक्यूम क्लीनर सबसे मुफीद साबित होता है। इसका हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे हाथ में पकड़कर इस्तेमाल करने में बेहद आसान बनाता है। इसकी मदद से आप उन जगहों की धूल भी आसानी से खींच सकते हैं, जहां बड़ा वैक्यूम क्लीनर या सामान्य झाड़ू नहीं पहुंच पाती है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।