
ऑटो डेस्क। भारतीय ऑटो मार्केट में आने वाले दिनों कुछ बड़ा होने वाला है, अगले 12 महीने में चार जबरदस्त हैचबैक कारें दस्तक देने जा रही हैं।
टोयोटा जल्द ही अपनी पॉपुलर हैचबैक ग्लैंजा का नया फेसलिफ्ट वर्जन लाने वाला है। इसमें टोयोटा की सिग्नेचर स्टाइलिंग के साथ नया फ्रंट लुक होगा, कार के अंदर 9-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ साथ वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले और लेवल 2 ADAS जैसे प्रीमियम सेफ्टी फीचर्स जोड़े जाएंगे।
रिपोर्टस के मुताबिक, इसमें नया 1.2-लीटर Z12E-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो मैनुअल और AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा।
मारुति वैगनआर का सिग्नेचर टॉल-बाय डिजाइन तो वैसा ही रहेगा, लेकिन इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ मॉडर्न बदलाव देखने को मिलेंगे। पुराने 1.2-लीटर इंजन की जगह इसमें नया 1.2-लीटर Z-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ ही CNG वैरिएंट, जिसमें ग्राहकों को पहली बार AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है।
हुंडई ने भारत के लिए न्यू-जनरेशन ग्रैंड i10 निओस पर काम शुरू कर दिया है, जिसे अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है। ये नई हैचबैक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, इसके केबिन में बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे शानदार फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो मैनुअल, AMT और CNG ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।
हुंडई की प्रीमियम हैचबैक i20 का चौथा जनरेशन मॉडल K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। जिसका डिजाइन क्रॉसओवर जैसा और साइज में पहले से बड़ा होगा। केबिन की बात करें तो, इसे पूरी तरह री-डिजाइन किया जाएगा, जिसमें डुअल 12.3-इंच स्क्रीन, लेवल 2 ADAS, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक जैसे फीचर्स मिलेंगे।