UIDAI ने लॉन्च किया एडवांस फीचर्स वाला नया आधार ऐप: पुराना 'mAadhar' बंद, अब घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर और पता
यह सूचना UIDAI ने यह सूचना इंटरनेट मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर दी है। डिजिटल फ्रॉड और डाटा प्राइवेसी के बढ़ते खतरों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 11:08:33 AM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 11:21:23 AM (IST)
एआई से बना चित्र। नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। यदि आप अपने आधार नंबर में मोबाइल नंबर व पता अपडेट करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आधार केंद्र नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि यूआइडीएआई ने पुराने एम आधार एप को बंद कर दिया है और इसकी जगह अब इसकी जगह एडवांस सिक्योरिटी और कई नए डिजिटल फीचर्स से लैस नया आधार एप लाइव कर दिया है।
यह सूचना यूआइडीएआई ने यह सूचना इंटरनेट मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर दी है। डिजिटल फ्रॉड और डाटा प्राइवेसी के बढ़ते खतरों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
क्यों बंद करना पड़ा पुराना एम आधार एप
यूआइडीएआई के मुताबिक, पुराने एप्लीकेशन में तकनीकी और सुरक्षा के लिहाज से काफी सीमाएं थीं। बदलते दौर में साइबर ठगों और डाटा लीक की घटनाओं को रोकने के लिए एक मजबूत सिस्टम की दरकार थी। नया आधार एप पहले के मुकाबले कहीं अधिक स्मार्ट, तेज और सुरक्षित है, जो यूजर्स के पर्सनल डाटा को लीक होने से बचाएगा।
एप की खूबियां और फीचर्स
- क्यूआर-बेस्ड सेलेक्टिव शेयरिंग: अब कहीं भी पहचान-पत्र दिखाते समय आपको अपनी पूरी आधार डिटेल शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। आप सिर्फ उतनी ही जानकारी सामने वाले को दिखा सकेंगे जितनी जरूरी है। इससे आपकी गोपनीयता बनी रहेगी और फोटोकापी देने का झंझट कम होगा।
- घर बैठे बदल सकते हैं अब पता: पहले एड्रेस या मोबाइल नंबर बदलने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ता था। अब मौजूदा रजिस्टर्ड यूजर्स एप के जरिए मोबाइल नंबर और पता आसानी से अपडेट कर सकेंगे।
- फेस ऑथेंटिकेशन: फिंगरप्रिंट या बार-बार ओटीपी के झंझट से मुक्ति देते हुए नए एप में चेहरा पहचान कर वेरिफिकेशन करने की अनूठी तकनीक जोड़ी गई है।
- छह डिजिट सिक्योर पिन: एप को सुरक्षित रखने के लिए अब चार की जगह छह-अंकों का मजबूत सुरक्षा पिन सेट करने का विकल्प दिया है।