Flipkart SASA LELE Sale में सस्ता हुआ Vivo T5x 5G, 20 हजार से कम में मिल रहे दमदार फीचर्स
Flipkart SASA LELE Sale में Vivo T5x 5G भारी छूट पर उपलब्ध है। बैंक ऑफर्स के बाद फोन लगभग 20 हजार रुपये में मिल रहा, जिसमें 7200mAh बैटरी और 50MP कैमर ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 10 May 2026 01:39:34 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 May 2026 01:39:34 PM (IST)
Flipkart पर चल रही Sale के दौरान कई स्मार्टफोन्स भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं। (फाइल फोटो)HighLights
- Flipkart सेल में Vivo T5x 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा।
- बैंक ऑफर लगाने पर फोन की कीमत 20 हजार से कम।
- स्मार्टफोन में 7200mAh बैटरी और रिवर्स चार्जिंग फीचर दिया गया।
टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप लंबे समय से एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं और आपका बजट करीब 20 हजार रुपये है, तो यह मौका आपके लिए शानदार साबित हो सकता है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर चल रही ‘Flipkart SASA LELE Sale’ के दौरान कई स्मार्टफोन्स भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं। इनमें हाल ही में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G भी शामिल है, जिसे बैंक ऑफर्स के साथ काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
फोन में बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में यह डिवाइस गेमिंग, फोटोग्राफी और लंबे बैटरी बैकअप चाहने वाले यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है।
बैंक ऑफर के बाद कीमत 20 हजार से कम
- सेल के दौरान Vivo T5x 5G की स्टैंडर्ड कीमत 28,999 रुपये बताई गई है, लेकिन डिस्काउंट के बाद यह फोन 22,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है।
Flipkart Axis Bank या SBI कार्ड से भुगतान करने पर 3,050 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं SBI क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी उपलब्ध है। इन ऑफर्स को लागू करने के बाद फोन की प्रभावी कीमत लगभग 19,939 रुपये रह जाती है।
इसके अलावा ग्राहक इस स्मार्टफोन को No-Cost EMI विकल्प के जरिए भी खरीद सकते हैं। कंपनी लगभग 3,500 रुपये की आसान किस्तों का विकल्प दे रही है। एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन के बदले 21,850 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकती है। डिस्प्ले और प्रोसेसर
- Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। हाई रिफ्रेश रेट के कारण यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर गेमिंग अनुभव मिलता है।
- फोन में MediaTek Dimensity 7400-Turbo 5G प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा
- इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी ने इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर और लंबे समय तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने की सुविधा भी दी है।
- फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।