डॉ. मोहन यादव ने बीएससी, एलएलबी, एमए, एमबीए, पीएचडी की डिग्री हासिल की है। भारतीय संस्कृति, विज्ञान, धर्मग्रंथ पर भी डॉ. यादव की अच्छी पकड़ है।
डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। 1982 से छात्र संघ से राजनीति की शुरुआत करने वाले मोहन यादव 2013 में पहली बार विधायक बने और 2018 का चुनाव जीतने और कमल नाथ सरकार गिरने के बाद कैबिनेट मंत्री बने। हाल में संपन्न हुए चुनाव में उन्होंने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के चेतन यादव को 12 हजार 941 मतों से हराया।