पहले दो बाइकों की टक्कर, फिर अनियंत्रित कार ने भीड़ को कुचला; यूपी के अंबेडकरनगर में 8 लोगों ने गंवाई जान
उत्तर प्रदेश में अंबेडकरनगर के जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कुल आठ लोगों की जान चली गई। पुलिस फिलहाल मृतकों की शि ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 04 May 2026 07:40:24 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 07:41:59 AM (IST)
अंबेडकरनगर में हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- अंबेडकरनगर में हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत
- हादसे के बाद जुटी भीड़ को अनियंत्रित कार ने रौंदा
- पुलिस फिलहाल मृतकों की शिनाख्त कर रही है
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश में अंबेडकरनगर के जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर शनिवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कुल आठ लोगों की जान चली गई। घटना अशरफपुर भुवा भट्ठे के पास हुई, जहां पहले दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हादसे के बाद सड़क पर इकट्ठा हुए स्थानीय लोग और राहगीर घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल भेजने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच जलालपुर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने भीड़ को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।