छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबारी से सोना लूटकर भाग रहे कार सवार बदमाशों को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
UP News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला कर करोड़ों की लूट करने वाले चारों अंतरराज्यीय बदमाशों को अहरौरा पुलिस ने सारादह जंगल ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 19 Feb 2026 01:13:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Feb 2026 01:15:22 PM (IST)
छत्तीसगढ़ से सराफ कारोबारी का सोना लूटकर भाग रहे कार सवार बदमाशों को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तारHighLights
- सारादह जंगल के पास मुठभेड़
- 3 करोड़, 35 लाख का माल लूटा
- सोनभद्र बॉर्डर के पास लोकेशन मिली
डिजिटल डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला कर करोड़ों की लूट करने वाले चारों अंतरराज्यीय बदमाशों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की अहरौरा पुलिस ने बुधवार की रात में सारादह जंगल के पास मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई कार, सोना व नकदी समेत पूरा माल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही बदमाशों के पास से एक पिस्टल व तीन तमंचा बरामद किया हैं। वहीं दो बदमाशों के पैर में गोली लगी जिसका मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।
लगभग 3 करोड़, 35 लाख का माल लूटा था
पुलिस को सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के वसंत विहार स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी के आई ट्वेंटी कार को मंगलवार की रात वैन सवार बदमाशों ने पहले टक्कर मारकर रोका। इसके बाद विवाद करते हुए पिस्टल तान दी और हथौड़े से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कारोबारी की कार सहित करीब दो किलो, 200 ग्राम सोना, तीन लाख 50 हजार रुपये नकद समेत कुल लगभग 3 करोड़, 35 लाख रुपये का माल लूटकर अपनी वैन छोड़कर संतोष तिवारी की कार लेकर भाग गए थे।
सोनभद्र बॉर्डर के पास लुटेरों का लोकेशन मिली
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीमाओं पर घेराबंदी की थी। बुधवार की रात में सोनभद्र बॉर्डर के पास पुलिस को लुटेरों की लोकेशन मिलने पर अहरौरा पुलिस टीम जांच में जुट गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच आई ट्वेंटी कार को देखकर रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने भागने की कोशिश की।
इस पर पुलिस से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय मिश्र ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में उत्तराखंड के देहरादून के सेलाकुई निवासी विजय लांबा, गौतमबुद्धनगर के सेक्टर 113 निवासी राहुल उर्फ मोनू पैर में गोली लगने के बाद गिर गए। इन्हें पकड़ लिया गया।
इसके साथ ही बरेली के चकमहमूद निवासी करीम खान व राजस्थान के कोटा दादाबाड़ी के विनोद उर्फ बीनू को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।