• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • गोरखपुर

शहीद का शव लेकर देवरिया जा रही एम्बुलेंस हादसे का शिकार, ड्राइवर समेत 4 की मौत; CM योगी ने मुआवजे का किया एलान

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार का शव लेकर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हुई। मुख्यमंत्री योगी ने दो-दो लाख म...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 03:03:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 04:04:47 PM (IST)
शहीद का शव लेकर देवरिया जा रही एम्बुलेंस हादसे का शिकार, ड्राइवर समेत 4 की मौत; CM योगी ने मुआवजे का किया एलान
शहीद का शव लेकर देवरिया जा रही एम्बुलेंस हादसे का शिकार। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस की वाहन से टक्कर हुई।
  2. एंबुलेंस चंडीगढ़ से शहीद सूबेदार का शव लेकर जा रही थी।
  3. हादसे में ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हुई।

डिजिटल डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हुए एम्बुलेंस हादसे में शोक जताया। इस दुःखद घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन/पुलिस के आलाधिकारियों से समुचित जानकारी भी हासिल की। उन्होंने ईश्वर से चारों मृतकों के परिजनों के संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख का मुआवजा

सड़क हादसे के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। सीएम ने सुल्तानपुर/देवरिया के अधिकारियों से मृतकों के परिवारों से बात कर उन्हें हरसंभव मदद देने के भी निर्देश दिए हैं।


शहीद का शव लेकर जा रही थी एम्बुलेंस

बता दें कि एम्बुलेंस चंडीगढ़ से शहीद सूबेदार का शव लेकर देवरिया जा रहा था। इसमें शहीद के परिजन भी मौजूद थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस पर एम्बुलेंस की एक वाहन से टक्कर हो गई, जिसमें ड्राइवर समेत चार लोगों के मौत की सूचना प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें- CM योगी ने गंगा पर 1.32 किमी लंबे पुल का किया शिलान्यास, भदोही-प्रयागराज समेत 5 जिलों की राह होगी आसान