• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • उत्तर प्रदेश
    • गोरखपुर

    यूपी के बहराइच में किशोर और तेंदुए के बीच आधे घंटे तक संघर्ष, हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, तेंदुए की मौत

    उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के सिरसिया क्षेत्र में मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई।

    By Digital DeskEdited By: manoj dubey
    Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 04:52:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 04:56:14 PM (IST)
    • Join करें
    यूपी के बहराइच में किशोर और तेंदुए के बीच आधे घंटे तक संघर्ष, हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, तेंदुए की मौत
    प्रतीकात्मक फोटो है। एआई से बनाई गई है।

    HighLights

    1. दाहिनी आंख के पास गहरी चोट आई है
    2. काटन कैंडी बेचकर लौट रहा था किशोर
    3. शोर सुनकर जुटे ग्रामीण, बची जान

    डिजिलटल डेस्क, श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के सिरसिया क्षेत्र में मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। सड़क किनारे बगीचे में छिपे एक तेंदुए ने 16 वर्षीय किशोर पर अचानक हमला कर दिया। जान बचाने के लिए किशोर ने करीब आधे घंटे तक तेंदुए का डटकर मुकाबला किया।

    शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। खुद को घिरता देख तेंदुआ किशोर को छोड़कर पास के खेत की ओर भागा, जहां कुछ दूर जाकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

    दाहिनी आंख के पास गहरी चोट आई है

    हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी दाहिनी आंख के पास गहरी चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


    काटन कैंडी बेचकर लौट रहा था किशोर

    जानकारी के अनुसार, सिरसिया क्षेत्र के कुथनी गांव स्थित सांईपुरवा निवासी 16 वर्षीय गुलाम फेरी लगाकर बुढ़िया के बाल (काटन कैंडी) बेचता है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह बाबा विभूतिनाथ शिव मंदिर के मुख्य द्वार के पास से सामान बेचकर लौट रहा था। इसी दौरान बेचईपुरवा से मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे स्थित एक बगीचे में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

    शोर सुनकर जुटे ग्रामीण, बची जान

    अचानक हुए हमले के बावजूद गुलाम ने हिम्मत नहीं हारी और जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक संघर्ष चलता रहा। इस दौरान किशोर लगातार शोर मचाता रहा, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती देख तेंदुआ किशोर को छोड़कर खेत की ओर भागा, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़ा।

    गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

    तेंदुए के हमले में किशोर की दाहिनी आंख के पास गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। पहले उसे सिरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेज दिया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

    ढाई घंटे बाद खेत में मिला तेंदुए का शव

    घटना के बाद थानाध्यक्ष सौरभ सिंह और पूर्वी सोहेलवा रेंज के रेंजर अनिमेष वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब ढाई घंटे बाद वन विभाग की टीम जब खेत में पहुंची तो तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। इसके बाद क्षेत्राधिकारी (सीओ) भिनगा भरत पासवान ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग ने तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्वी सोहेलवा रेंज कार्यालय भेज दिया है।

    यह भी पढ़ें- यूपी सरकार ने रणनीति में किया बड़ा बदलाव, अब जिला प्रशासन संभालेगा ‘सिटी हीट एक्शन प्लान’ की जिम्मेदारी

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

    रेंजर अनिमेष वर्मा ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के दौरान तेंदुआ मृत पाया गया। उसकी उम्र लगभग तीन वर्ष आंकी गई है। तेंदुए की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। विभागीय अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।