• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • गोरखपुर

बाढ़-अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा, सीएम योगी करेंगे 493 करोड़ का DBT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से प्रदेश के 9 लाख से अधिक बाढ़ प्रभावित किसानों को 493 करोड़ रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि का वितरण करेंगे।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 01:53:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 01:53:42 PM (IST)
बाढ़-अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा, सीएम योगी करेंगे 493 करोड़ का DBT
गोरखपुर से 9 लाख किसानों को 493 करोड़ की सौगात देंगे सीएम योगी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 9 लाख किसानों को मिलेंगे 493 करोड़ रुपये
  2. DBT से सीधे खाते में पहुंचेगी अनुदान राशि
  3. गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार 12 अक्टूबर को गोरखपुर की धरा से प्रदेश के किसानों को बड़ा आर्थिक संबल प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं चक्रवात से प्रभावित प्रदेश भर के 9 लाख से अधिक कृषकों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 493 करोड़ रुपए की कृषि निवेश अनुदान राशि का अंतरण करेंगे। यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम गोरखपुर स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित होगा।

एक क्लिक से खाते में पहुंचेगी सहायता राशि

हाल के दिनों में प्राकृतिक आपदाओं, बाढ़ और बेमौसम बारिश की वजह से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। किसानों के नुकसान की भरपाई करने और उनके खेतों-खलिहानों में खुशहाली लौटाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खुद डीबीटी प्रणाली के जरिए एक क्लिक से सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे।


सरकार का मकसद है कि आपदा से प्रभावित किसानों को तुरंत राहत मिले और वे अगली फसल की तैयारी कर सकें। कृषि निवेश अनुदान के जरिए किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की कोशिश की जा रही है।

कार्यक्रम में कई दिग्गज जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही की उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा सांसद रवि किशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, प्रशासक जिला पंचायत साधना सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, सी.पी. चन्द, देवेन्द्र प्रताप सिंह तथा विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, बिपिन सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, इंजीनियर सरवन कुमार निषाद आदि उपस्थित रहेंगे।

शिक्षक मतदाता संवाद रैली को भी संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

गोरखपुर स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के बाद सीएम योगी, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड एमएलसी चुनाव से संबंधित कार्यक्रम में शामिल होंगे, यहां सीएम योगी शिक्षक मतदाता संवाद रैली को संबोधित करेंगे। शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में यह आयोजन रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में होगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा किसानों के साथ-साथ शिक्षक मतदाताओं को साधने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।