फिरोजाबाद में ममेरी बहन को लेकर भागा दूल्हा, लड़की वाले करते रहे गए तैयारी
शिकोहाबाद में शादी से पहले दूल्हा ममेरी बहन संग फरार हो गया। बारात नहीं पहुंची, दुल्हन को सदमा लगा। लड़की पक्ष की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 28 Apr 2026 01:55:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Apr 2026 01:55:32 PM (IST)
शादी की तैयारियों के बीच दूल्हा गायब। (फोटो- जागरण प्रतिनिधि)HighLights
- शादी से पहले दूल्हा ममेरी बहन संग फरार हुआ।
- बारात नहीं पहुंची, शादी की तैयारियां धरी रह गईं।
- दुल्हन और परिवार को गहरा सदमा लगा इस घटना।
एजेंसी, फिरोजाबाद। शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नीम खेरिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की तैयारियों के बीच दूल्हा अचानक गायब हो गया। घर में बैंड-बाजा तैयार था, घोड़ी-बग्गी दरवाजे पर खड़ी थी और लड़की पक्ष बारात के स्वागत को आतुर था।
इसी बीच खबर फैली कि दूल्हा कहीं नहीं मिल रहा। तलाश शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में सच्चाई सामने आई कि दूल्हा अपनी ममेरी बहन के साथ फरार हो गया है। इस घटना से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
शादी की पूरी तैयारी
जानकारी के अनुसार, गांव नीम खेरिया निवासी बाॅबी जाटव ने अपनी बेटी मोहिनी की शादी अंबे नगर सेलई निवासी पुष्पेंद्र से तय की थी। टीका और लगन की रस्में पहले ही पूरी हो चुकी थीं और सोमवार रात बारात आनी थी। दोनों पक्षों में खुशी का माहौल था, लेकिन शाम होते-होते स्थिति बदल गई।
ममेरी बहन के साथ भागा दूल्हा
बरात निकलने से ठीक पहले दूल्हा घर से गायब हो गया। परिवार वालों ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह आसपास नहीं मिला। बाद में पता चला कि वह अपनी ममेरी बहन को लेकर फरार हो गया है। यह जानकारी मिलते ही दूल्हा पक्ष ने तुरंत लड़की पक्ष को सूचित किया।
दुल्हन को लगा गहरा सदमा
दूल्हे के फरार होने की खबर से दुल्हन और उसके परिवार को गहरा सदमा लगा। शादी की सभी तैयारियां धरी रह गईं और रिश्तेदार मायूस होकर लौट गए। लड़की पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दूल्हे की तलाश की जा रही है।