• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर

यूपी में भाजपा नेता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर युवक के दोनों हाथ काटने का आरोप, मां ने साड़ी से बह रहे खून को रोका

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर एक युवक पर कथित तौर पर भाजपा नेता और उसके साथियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले का मामला सामने ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 04:36:23 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 04:36:23 PM (IST)
यूपी में भाजपा नेता पर कुल्हाड़ी से  ताबड़तोड़ वार कर युवक के दोनों हाथ काटने का आरोप, मां ने साड़ी से बह रहे खून को रोका

HighLights

  1. भाजपा नेता शिवप्रताप और उसके साथियों ने पर हमले का आरोप
  2. दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था
  3. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है

डिजिटल डेस्क, महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर एक युवक पर कथित तौर पर भाजपा नेता और उसके साथियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने पहुंचे युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हमले में उसके पैर और गर्दन पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

भाजपा नेता शिवप्रताप और उसके साथियों ने पर हमले का आरोप

पुलिस के अनुसार, शहर के समदनगर मोहल्ले निवासी 28 वर्षीय जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की मंगलवार देर रात करीब 11 बजे कानपुर-सागर हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। इसी दौरान भाजपा नेता शिवप्रताप सिंह परमार और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी से कई वार किए और घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।


मां ने गमछे और साड़ी से बह रहे खून को रोकने की कोशिश की

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घायल की मां ने गमछे और साड़ी की मदद से उसके शरीर से बह रहे खून को रोकने की कोशिश की। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, घायल के दोनों हाथों में गंभीर चोटें हैं। उन्हें अस्थायी सहारा देकर बांधा गया है और बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है।

दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था

घायल के भाई आलोक सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में जयवेंद्र और शिवप्रताप सिंह परमार के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि उसी रंजिश के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2016 में उनके बड़े भाई अमिताभ सिंह की भी जमीन विवाद में हत्या कर दी गई थी और उस मामले के आरोपी अभी भी जेल में हैं।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी से पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन कई बार संपर्क करने के बावजूद उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें- नोएडा में अग्निकांड... 5 मंजिला इमारत में आग से दो की मौत, सीढ़ी लगाकर 100 से ज्यादा लोगों को बचाया