कानपुर से गुजरने वाली 13 ट्रेनें रद, 35 के मार्ग में परिवर्तन, यहां देखें नए रूट और टाइमिंग
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार, सुरक्षा और तकनीकी उन्नयन के लिए इस ब्लॉक के दौरान 35 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है, ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 20 Apr 2026 03:34:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2026 03:34:33 PM (IST)
कानपुर से गुजरने वाली 13 ट्रेनें रदHighLights
- प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य के कारण 35 ट्रेनों का मार्ग बदला
- एलटीटी-बलिया एक्सप्रेस अब मानिकपुर के बजाय झांसी-बीना होकर पहुंचेगी
- यात्री 139 हेल्पलाइन या एनटीईएस एप पर चेक करें ट्रेनों की नई टाइमिंग
एजेंसी, कानपुर। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर शुरू हुए यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेल परिचालन में व्यापक बदलाव किए गए हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार, सुरक्षा और तकनीकी उन्नयन के लिए इस ब्लॉक के दौरान 35 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है, जबकि 13 ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। इसके अलावा, 9 विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के समय में देरी की संभावना है।
इन प्रमुख ट्रेनों के बदले गए मार्ग (Diverted Routes)
प्रयागराज के बजाय अब कई महत्वपूर्ण ट्रेनें लखनऊ और वाराणसी के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी...
- 12488 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी: 30 अप्रैल को यह ट्रेन मिर्जापुर के रास्ते नहीं जाएगी। अब यह कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय रूट से चलेगी।
- 12505 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल: 29 अप्रैल को यह ट्रेन पं. दीन दयाल उपाध्याय-वाराणसी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के रास्ते संचालित होगी।
- 12506 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस: 30 अप्रैल को यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते गुजरेगी।
- 12816 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस: 30 अप्रैल को मिर्जापुर रूट के बजाय सीधे कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।
- 11071/11072 लोकमान्य तिलक-बलिया एक्सप्रेस: 29 अप्रैल को यह ट्रेन अपने पुराने रूट (प्रयागराज-मानिकपुर) के बजाय जंघई-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-भीमसेन-झांसी-बीना के रास्ते चलेगी।
यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
यार्ड रीमॉडलिंग के कारण ट्रेनों के मार्ग बदलने से उनकी समय-सारणी (Timings) में भी अंतर आ सकता है। रेलवे ने अपील की है कि यात्री घर से निकलने से पहले NTES (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) या 139 हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जांच अवश्य कर लें।