महंगाई और तेजी से बढ़ेगी, जिसका सबसे ज्यादा असर आम जनता, किसानों और मजदूरों पर पड़ेगाः राहुल गांधी
दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को रायबरेली पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नर ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 19 May 2026 04:31:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 04:32:39 PM (IST)
HighLights
- अब प्रधानमंत्री को कार्रवाई शुरू कर देनी चाहिए
- दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे हैं राहुल
- चुरुआ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर की
नईदुनिया न्यूज नेटवर, रायबरेली। दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को रायबरेली पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिले की सीमा पर स्थित चुरुआ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी बछरावां के ठकुराइन खेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने एक बारात घर का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महंगाई और तेजी से बढ़ेगी, जिसका सबसे ज्यादा असर आम जनता, किसानों और मजदूरों पर पड़ेगा।
अब प्रधानमंत्री को कार्रवाई शुरू कर देनी चाहिए
राहुल गांधी ने कहा, महंगाई बढ़ेगी और आसमान की ओर जाएगी। मैं प्रधानमंत्री मोदी से कहना चाहता हूं कि पिछले 12 वर्षों में जो नीतियां लागू की गई हैं, उनका दर्द अदाणी-अंबानी को नहीं, बल्कि किसानों और मजदूरों को झेलना पड़ेगा। अब प्रधानमंत्री को कार्रवाई शुरू कर देनी चाहिए।
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर देशभर में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी हाल ही में केंद्र सरकार पर तंज कसा था।
अखिलेश ने भी कसा था तंज
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा था, पहले ही कहा था... साइकिल से बेहतर कुछ नहीं। आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। इसके अलावा अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में हो रही देरी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश में मंत्रियों के नाम के बाद, अब क्या उनके विभागों की ‘पर्ची’ भी ऊपर से आएगी?”