• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • उत्तर प्रदेश
    • कानपुर

    लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर तक चलेगी रैपिड रेल, सीएम योगी बोले-आउटर रिंग रोड का भी निर्माण कराया जाएगा

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के विकास को लेकर बड़ा विजन पेश करते हुए कहा कि आने वाले समय में लखनऊ, उन्नाव और कानपुर के बीच कन...और पढ़ें

    By Digital DeskEdited By: manoj dubey
    Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 03:40:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 03:40:02 PM (IST)
    • Join करें
    लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर तक चलेगी रैपिड रेल, सीएम योगी बोले-आउटर रिंग रोड का भी निर्माण कराया जाएगा

    HighLights

    1. रैपिड रेल चलाने की योजना बनाई जा रही है
    2. प्रस्तावित रिंग रोड से आपस में जुड़ेंगे कई जिले
    3. जल्द होगा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

    डिजिटल डेस्क, कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के विकास को लेकर बड़ा विजन पेश करते हुए कहा कि आने वाले समय में लखनऊ, उन्नाव और कानपुर के बीच कनेक्टिविटी को नई पहचान मिलेगी।

    इसके तहत लखनऊ-उन्नाव-कानपुर कॉरिडोर में रैपिड रेल चलाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। साथ ही पूरे क्षेत्र को जोड़ने के लिए आउटर रिंग रोड का भी निर्माण कराया जाएगा।

    रैपिड रेल चलाने की योजना बनाई जा रही है

    उन्नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 101 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव अब स्टेट कैपिटल रीजन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ के बीच संचालित हो रही है, उसी तर्ज पर लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर तक रैपिड रेल चलाने की योजना बनाई जा रही है।

    प्रस्तावित रिंग रोड से आपस में जुड़ेंगे ये जिले

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित रिंग रोड के जरिए लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी और रायबरेली जैसे जिले आपस में बेहतर ढंग से जुड़ेंगे। इससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और सभी जिलों की समान भागीदारी सुनिश्चित होगी।

    कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र और नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, वे कांग्रेस और सपा की सरकारें नहीं कर सकीं।


    पिछली सरकारों पर बोला हमला

    उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारें गरीबों और आम जनता के बजाय केवल अपने परिवारों के हितों तक सीमित रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा नेहरू-गांधी परिवार की राजनीति की, जबकि समाजवादी पार्टी की राजनीति एक परिवार तक सिमटी रही। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब ऐसी राजनीति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है और आने वाले चुनावों में भी इसका जवाब देगी।

    जल्द होगा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री ने बताया कि जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सकते हैं। इस दौरान कई अन्य विकास परियोजनाओं का भी जनता को समर्पण किया जाएगा।

    गोवंश संरक्षण और प्राकृतिक खेती पर जोर

    मुख्यमंत्री ने गोवंश संरक्षण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गोमाता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पशुओं को बेसहारा छोड़ने की प्रवृत्ति से बचें।

    इसके साथ ही उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही और बताया कि प्रदेश के 34 जिलों में जहरमुक्त प्राकृतिक खेती की पहल किसानों की आय और भविष्य बदलने का माध्यम बनेगी। उन्होंने इसे जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी मामले में बोले सीएम योगी- जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा

    सड़कों को नुकसान पहुंचाने वालों से होगी वसूली

    उधर, कानपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने एचबीटीयू परिसर स्थित संयुक्त आयुक्त कार्यालय के उद्योग सभागार में लोक निर्माण विभाग (PWD) की समीक्षा बैठक भी की। बैठक में कानपुर मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ विकास प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक निर्माण विभाग की सड़कों को क्षति पहुंचाने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं से क्षतिपूर्ति की वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सड़क निर्माण और रखरखाव की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।