• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर

यूपी में आंगनबाड़ी वर्कर के 223 पदों पर भर्ती, आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 02:44:01 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 02:46:52 PM (IST)
यूपी में आंगनबाड़ी वर्कर के 223 पदों पर भर्ती, आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

HighLights

  1. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार
  2. केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं
  3. आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए

डिजिटल डेस्क, झांसी। उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से झांसी जिले में आंगनबाड़ी वर्कर के 223 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

आंगनबाड़ी वर्कर के पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।

उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा आवेदिका संबंधित पद के वार्ड या ग्रामसभा की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

12वीं के अंकों से बनेगी मेरिट

इस भर्ती में चयन के लिए लिखित परीक्षा के बजाय कक्षा 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों के 12वीं के शैक्षणिक रिकॉर्ड की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकती हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Anganwadi Worker (AWW) सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Anganwadi Registration लिंक पर जाएं।
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित स्थान पर अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट करें।
  • आवेदन जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता, आयु सीमा, स्थानीय निवासी संबंधी शर्तों और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में जरूर जांच लेनी चाहिए। आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर परेशानी से बचने के लिए फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।


यह भी पढ़ें- यूपी में 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार... योगी सरकार और जापान के बीच ₹3,195 करोड़ का बड़ा करार