
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश के बिसौली में एक महिला ने अपने पति ले लिया और 24 लाख रुपये की मांग कर रही है। महिला ने अपने पति पर सौतेली बहन से संबंध बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, युवक का कहना कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं। इस मामले की फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
बिसौली के कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाले एक युवक पर उसकी पत्नी ने अपनी सौतेली बहन से संबंध बनाने का इल्जाम लगाया। युवक का कहना है कि उसकी मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। जिस महिला से उसके पिता की शादी हुई है उसकी एक बेटी भी है, जिसे युवक अपनी बहन मानता है।
कुछ साल पहले ही युवक की भी शादी हुई थी, लेकिन वैवाहिक संबंध में खटास के चलते उसकी पत्नी पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही है। युवक की पत्नी ने उस पर अपनी सौतेली बहन से संबंध रखने का आरोप लगाया है।
कुछ दिनों पहले ही महिला ने शिकायत दर्ज की और अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। जब दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे तो पत्नी ने 24 लाख रुपये की मांग की और 4 नवंबर तक पैसे देने की शर्त रखी।
इस दौरान महिला का परिवार युवक पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। युवक के पिता ने दिल्ली जाने की कोशिश की तो महिला के परिवार ने जाने नहीं दिया। वहीं, युवक ने कहा कि उसके पास फूटी कौड़ी नहीं है, वह 24 लाख कहां से देगा।
इस केस के बारे में सीओ सुनील कुमार ने बताया कि इसका प्रार्थना पत्र आया है। इसमें जांच के अनुसार ही कार्रवाई कराई जाएगी।