• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

IPS Transfer in UP: यूपी के 15 आईपीएस अधिकारियों का तबदला, लखनऊ-प्रयागराज के बदले कमिश्नर

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है। शासन ने राज्य के 15 वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादल...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 03:13:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 03:13:54 PM (IST)
IPS Transfer in UP: यूपी के 15 आईपीएस अधिकारियों का तबदला, लखनऊ-प्रयागराज के बदले कमिश्नर
IPS Transfer in UP: यूपी के 15 आईपीएस अधिकारियों का तबदला

HighLights

  1. यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IPS अधिकारियों के हुए तबादले
  2. तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर, ए.के. सेंगर को नई जिम्मेदारी
  3. प्रयागराज में पीयूष मोर्डिया को कमान, राम कुमार बने गोरखपुर के ADG

एजेंसी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है। शासन ने राज्य के 15 वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

इस फेरबदल के तहत लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले गए हैं, वहीं कई जोन्स के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी फेरबदल किया गया है।

प्रमुख पुलिस कप्तानों और कमिश्नरों के तबादले

  • लखनऊ कमिश्नरेट: लखनऊ के पुलिस आयुक्त अम्रेंद्र कुमार सेंगर (1995 बैच) को पद से स्थानांतरित करते हुए एडीजी (इंटेलिजेंस) की कमान सौंपी गई है। उनके स्थान पर 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

  • प्रयागराज कमिश्नरेट: प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर जोगेन्द्र कुमार (2007 बैच) का तबादला आईजी (पीटीएस) मुरादाबाद के पद पर किया गया है। अब वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया (1998 बैच) को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
  • जोनल एडीजी और अन्य महत्वपूर्ण पदस्थापनाएं

    गोरखपुर जोन: गोरखपुर जोन के एडीजी मुथा अशोक जैन को महानिदेशक, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (मुख्यालय) बनाया गया है। उनकी जगह राम कुमार (1995 बैच) को गोरखपुर जोन के नए एडीजी की कमान सौंपी गई है।

    • वाराणसी जोन: नवीन अरोड़ा (1997 बैच), जो अब तक एडीजी (तकनीकी सेवाएं) का प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें वाराणसी जोन का नया एडीजी नियुक्त किया गया है।
    • गृह सचिव: राज्य के गृह सचिव के पद पर तैनात मोहित गुप्ता को आईजी (एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन) बनाया गया है, जबकि उनकी जगह 2008 बैच के आईपीएस आनंद सुरेशराव कुलकर्णी को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है।
    • तकनीकी एवं लॉजिस्टिक्स सेवाएं: भगवान एस. श्रीवास्तव को एडीजी (तकनीकी सेवाएं) और डॉ. संजीव गुप्ता को मुख्यालय के साथ-साथ एडीजी (लॉजिस्टिक्स) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

    एसपी और आईजी स्तर के अन्य अधिकारी

    • धर्मवीर (2002 बैच): आईजी (होमगार्ड्स) से स्थानांतरित कर आईजी (पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज) बनाए गए।
    • विनोद कुमार सिंह (2007 बैच): मुरादाबाद पुलिस अकादमी से बदलकर आईजी (विशेष जांच, लखनऊ) बनाए गए।
    • अनूप कुमार सिंह (2014 बैच): डीजीपी मुख्यालय से संबद्धता समाप्त कर एसपी (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग - EOW) नियुक्त किए गए।
    • आनंद कुमार (2015 बैच): डीजीपी मुख्यालय से बदलकर एसपी (लोक शिकायत, डीजीपी मुख्यालय) के पद पर तैनात किए गए।

    यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला: पहली शादी के रहते बिना ठोस सबूत दूसरी पत्नी भरण-पोषण की हकदार नहीं

    उल्लेखनीय है कि आईपीएस अधिकारियों के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से ठीक एक दिन पहले उत्तर प्रदेश शासन ने 41 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के भी तबादले किए थे।