उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए बड़ी सौगात, कक्षा 1 से 8 तक के स्टूडेंट्स को मिलेंगे मुफ्त स्कूल बैग
उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए फ्री स्कूल बैग योजना को गति दी गई है। इस योजना के लिए कुल 350 करोड़ रुपये ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 29 Apr 2026 04:11:07 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Apr 2026 04:11:07 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में 1 से 8 तक के स्टूडेंट्स को मिलेंगे मुफ्त स्कूल बैगHighLights
- कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए फ्री स्कूल बैग योजना
- मुफ्त स्कूल बैग योजना के लिए ₹350 करोड़ का बजट मंजूर
- धनराशि सीधे छात्र के माता-पिता या अभिभावकों के खातों में जाएगी
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए फ्री स्कूल बैग योजना को गति दी गई है। इस शैक्षणिक सत्र में योजना के लिए कुल 350 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है, जिसमें से 253.75 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति विभाग द्वारा जारी कर दी गई है।
यह योजना व्यापक स्तर पर लागू होगी, जिसमें परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ राजकीय स्कूल, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित संस्थान और सहायता प्राप्त (एडेड) प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
सीधे माता-पिता या अभिभावक के खाते में जाएगी राशि
योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) का मार्ग चुना है। स्कूल बैग की निर्धारित धनराशि सीधे छात्र के माता-पिता या अभिभावकों के आधार-सीडेड बैंक खातों में भेजी जाएगी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा की जन आक्रोश रैली, CM योगी के साथ हजारों महिलाएं सड़कों पर उतरीं
क्या है योजना का उद्देश्य?
इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बुनियादी शैक्षिक सुविधाएं प्रदान कर उनकी पढ़ाई को सुगम बनाना है। सरकार का मानना है कि इस सहायता से शिक्षा के प्रति बच्चों का उत्साह बढ़ेगा और नामांकन में भी वृद्धि होगी।