• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

राज्यसभा चुनाव में अखिलेश को याद नहीं आया दलित समाज, केवल परिवार को प्राथमिकता दी: भाजपा

भाजपा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 04:14:17 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 04:14:17 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
राज्यसभा चुनाव में अखिलेश को याद नहीं आया दलित समाज, केवल परिवार को प्राथमिकता दी: भाजपा

HighLights

  1. भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने बोला हमला
  2. दलित समाज 2017 से लगातार सपा को सबक सिखा रहा
  3. राज्यसभा चुनाव में दलित समाज करता रहा इंतजार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भाजपा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने सपा के दलित सम्मेलन पर कहा कि अखिलेश यादव के स्वागत के लिए जारी 22 लोगों की सूची में एक भी दलित का नाम शामिल नहीं था।

वहीं, भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की नीति और नीयत दोनों दलित विरोधी रही है।

दलित समाज 2017 से लगातार सपा को सबक सिखा रहा है

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव 2017 से ही मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता और विशेषकर दलित समाज 2017 से लगातार सपा को सबक सिखा रहा है। 2027 के चुनाव में भी उत्तर प्रदेश की जनता सपा को ऐसा सबक सिखाएगी, जिसे वो कभी भूल नहीं पाएंगे।


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हर दिन PDA की नई परिभाषा गढ़ने लगते हैं। अखिलेश के PDA का सही अर्थ 'पहले दंगा, फिर अपराध' है। लेकिन उत्तर प्रदेश दंगा प्रदेश नहीं बनना चाहता, क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने बहुत विकास किया है।

‘राज्यसभा चुनाव में दलित समाज करता रहा इंतजार’

दिनेश सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में अति-पिछड़ा और दलित समाज इंतजार करता रह गया लेकिन अखिलेश यादव को सिर्फ अपना परिवार नजर आया। अखिलेश के शासनकाल में सपा के गुंडों ने दलित महापुरुषों की मूर्तियों को खंडित किया और सपा मंत्रिमंडल ने महापुरुषों के नाम पर बने जनपदों और संस्थानों के नाम बदलने का काम किया। बहन मायावती को स्टेट गेस्ट हाउस में अपमानित करने का काम भी सपाई गुंडों ने किया।

‘अखिलेश यादव के DNA में दलित उत्पीड़न’

भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव के डीएनए में दलित उत्पीड़न भरा हुआ है। सपा की नीति और नीयत दोनों दलित विरोधी हैं। उत्तर प्रदेश का दलित समाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर पूर्ण विश्वास जताते हुए मजबूती के साथ भाजपा के साथ खड़ा है।

2017 के चुनाव में दलितों के पूर्ण सहयोग से ही सपा की उत्तर प्रदेश से विदाई हुई थी, जिसके कारण अखिलेश यादव आज तक सत्ता से बाहर हैं।

‘योगी सरकार ने दलितों को आवास और रोजगार दिया'

अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में दलितों को पक्के आवास, आयुष्मान भारत योजना का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच, मुफ्त राशन और स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से स्वरोजगार व रोजगार से जोड़ा गया है, जिससे आज दलित युवा उद्यम स्थापित कर दूसरों को रोजगार दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने यूपी राज्यसभा सीट से दिया इस्तीफा, हाल ही में मध्य प्रदेश से चुने गए हैं निर्विरोध

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।