• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 3,000 से बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह किया, सीएम योगी का नारीशक्ति पर फोकस

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा कर नारीशक्ति के सम्मान पर जोर दिया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 01:54:58 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 01:54:58 PM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 3,000 से बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह किया, सीएम योगी का नारीशक्ति पर फोकस
अष्टमी पर सीएम योगी ने की मां महागौरी की आराधना, 1.20 करोड़ महिलाएं SHG से जुड़ीं (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आंगनबाड़ी मानदेय 3000 से बढ़ाकर 12000 किया
  2. 31 जिलों में 4 लाख महिलाएं दुग्ध उत्पादन से जुड़ीं
  3. 1.20 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मां महागौरी के स्वरूप की पूजा की। उन्होंने मां महागौरी को शांति, पवित्रता और करुणा की प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि मां महागौरी की आराधना हमें स्मरण कराती है कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब हर मां स्वस्थ और सुरक्षित हो, हर बेटी को पोषण एवं बेहतर भविष्य मिले तथा प्रत्येक नारी सम्मान के साथ आत्मनिर्भर होकर जीवन यापन कर सके। अब सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से नारीशक्ति का जीवन आलोकित हो रहा है।

नारीशक्ति बनी प्रगति की सक्रिय भागीदार

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने नारीशक्ति को प्रदेश की प्रगति का सक्रिय भागीदार बनाते हुए सुरक्षा, सम्मान, पोषण, शिक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के अवसरों का विस्तार किया है। सरकार की नीतियों से महिलाओं को केंद्र में रखकर योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है।


2017 से पहले की व्यवस्था पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से पहले की सरकार की नाकामी पर भी प्रहार किया। कहा कि उस समय प्रदेश में बच्चों के पोषण से जुड़ी व्यवस्था माफिया के शिकंजे में दम तोड़ रही थी। प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद हमने टेक होम राशन के उत्पादन और वितरण की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपकर व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की और नारीशक्ति के आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त किया। इस पहल ने प्रदेश में पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई को अधिक प्रभावी बनाया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार किया

सीएम ने बताया कि हमने बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की आधारशिला रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि कर इसे 3,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रतिमाह किया है। साथ ही, स्वास्थ्य बीमा का लाभ देकर उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को भी संबल प्रदान किया जा रहा है। यह कदम उन हजारों महिलाओं के सम्मान में उठाया गया है जो जमीनी स्तर पर पोषण और शिक्षा की नींव मजबूत कर रही हैं।

4 लाख से अधिक महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दे रही मजबूती

मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज प्रदेश में बलिनी, सामर्थ्य, काशी, बाबा गोरखनाथ और सृजनी जैसी दुग्ध उत्पादक कंपनियों से जुड़कर 31 जनपदों की 4 लाख से अधिक महिलाएं दुग्ध उत्पादन को आय, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में बीसी सखी पहल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे गांव-गांव में बैंकिंग सेवाएं महिलाओं के जरिए पहुंच रही हैं।

सशक्त नारी, समृद्ध उत्तर प्रदेश का विजन

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज प्रदेश में 1 करोड़ 20 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई गाथा लिख रही हैं। लखपति दीदी पहल के माध्यम से महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर को नियमित आय एवं आर्थिक समृद्धि में बदलकर अपने परिवार की खुशहाली सुनिश्चित कर रही हैं। मां महागौरी की कृपा से प्रदेश में आज नारीशक्ति का जीवन सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है। सशक्त नारी, समृद्ध उत्तर प्रदेश।

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।