UP में ‘सीएम फेलो’ योजना: हर जिले में होगी नियुक्ति, 150 युवाओं को मिलेगा रोजगार
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2029-30 तक एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य को तेजी से आगे बढ़ा रही है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 30 Apr 2026 02:45:55 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Apr 2026 02:47:31 PM (IST)
HighLights
- जिला स्तर पर विशेषज्ञों की तैनाती आवश्यक
- प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा
- 150 युवाओं को सीधे रोजगार मिलने की संभावना
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2029-30 तक एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य को तेजी से आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी 75 जिलों में दो-दो ‘मुख्यमंत्री फेलो’ नियुक्त करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा।
सरकार की इस पहल के तहत प्रत्येक जिले में एक आर्थिक विकास विशेषज्ञ और एक डेटा विश्लेषक तैनात किए जाएंगे। इनकी नियुक्ति से कुल 150 युवाओं को सीधे रोजगार मिलने की संभावना है।
जिला स्तर पर विशेषज्ञों की तैनाती आवश्यक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31 मार्च को हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में इस योजना का संकेत दिया था। उन्होंने निर्देश दिया था कि वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल करने के लिए जिला स्तर पर विशेषज्ञों की तैनाती आवश्यक है।
क्या होगी ‘सीएम फेलो’ की भूमिका?
सीएम फेलो जिले के स्थानीय संसाधनों, निवेश की संभावनाओं और आर्थिक गतिविधियों का साक्ष्य-आधारित विश्लेषण करेंगे। इसके आधार पर वे जिला-केंद्रित विकास रणनीतियां तैयार करेंगे और आर्थिक प्रगति को गति देने के लिए सुझाव देंगे।
इसके अलावा, फेलो हर महीने जिले की आर्थिक गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन डैशबोर्ड पर अपलोड करेंगे और जिला ओटीडी (वन ट्रिलियन डॉलर) सेल को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
योग्यता और चयन प्रक्रिया
- इन पदों पर चयन के लिए उच्च शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी दक्षता को प्राथमिकता दी जाएगी।
- आर्थिक विकास विशेषज्ञ के लिए अर्थशास्त्र, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, इकोनोमेट्रिक्स, फाइनेंस या डेटा साइंस में परास्नातक अथवा एमबीए अनिवार्य होगा।
- डेटा विश्लेषक के लिए सांख्यिकी, एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स, इकोनोमेट्रिक्स, बिजनेस एनालिटिक्स या डेटा साइंस में परास्नातक अथवा एमबीए की योग्यता निर्धारित की जा रही है।