• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ

    राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के बीच CM योगी का अयोध्या दौरा, चंपत राय से बनाएंगे दूरी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे से पहले चंपत राय को राम मंदिर कार्यक्रम से दूर रखने की चर्चा तेज है। प्रशासन ने उनकी जगह प्रतिनिधि नामित कर...और पढ़ें

    By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
    Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 02:56:55 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 02:56:55 PM (IST)
    • Join करें
    राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के बीच CM योगी का अयोध्या दौरा, चंपत राय से बनाएंगे दूरी
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरा। (एआई जनरेटेड)

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे।
    2. रामलला दर्शन और कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल।
    3. चंपत राय की जगह प्रतिनिधि नामित करने का अनुरोध।

    डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे, लेकिन हर बार उनकी आगवानी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय करते थे। इस बार वह सीएम योगी के आसपास भी नहीं भटकेंगे। उनकी जगह किसी अन्य प्रतिनिधि को नामित करने का अनुरोध किया गया है।

    आपको बता दें कि राम मंदिर की दान पेटिकाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा देशभर में छाया हुआ है। इसमें चंपत राय के करीबियों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। ऐसे में उनसे योगी आदित्यनाथ सरकार दूरी बनाते दिख रही है।


    रामलला दर्शन के साथ कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या प्रवास के दौरान रायगंज स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में भाग लेंगे। इसके अलावा भगवान आदिनाथ मंदिर के मुख्य द्वार और भगवान भरत के 100 पुत्रों को समर्पित मंदिर का लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उनका रामलला के दर्शन और पूजन का भी निर्धारित कार्यक्रम है।

    चंपत राय की जगह प्रतिनिधि नामित करने का अनुरोध

    सूत्रों के मुताबिक, जिला प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा और प्रोटोकॉल संबंधी निर्देशों में चंपत राय से कहा है कि मुख्यमंत्री के मंदिर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए वह किसी अन्य व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि नामित करें। इसकी जानकारी संबंधित ड्यूटी मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराने को भी कहा है।

    naidunia_image

    चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ीं चर्चाएं

    यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब राम मंदिर की दान पेटिकाओं और चढ़ावे को लेकर कथित अनियमितताओं के आरोपों पर चर्चा चल रही है। इसी कारण चंपत राय को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से दूर रखने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि प्रशासन या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस संबंध में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया है।

    ओम प्रकाश राजभर बोले- सपा में अब बगावत तय, जमीन पूरी तरह तैयार हो चुकी है, बताया किस जिले का नेता संभालेगा बागियों की कमान

    सभी की नजरें मुख्यमंत्री के दौरे पर

    अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे और राम मंदिर में होने वाले कार्यक्रम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों और श्रद्धालुओं के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि प्रोटोकॉल में किए गए इस बदलाव के पीछे वास्तविक कारण क्या हैं।