सीएम योगी ने 69 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कर्मियों को वितरित किए स्मार्टफोन, बोले-काम होगा आसान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 69,000 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन व ग्रोथ मॉनिटरिंग उपकरण वितरित किए। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 30 Mar 2026 04:10:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Mar 2026 04:11:06 PM (IST)
HighLights
- योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति आएगी
- बोले- डबल इंजन सरकार तेजी से काम कर रही है
- मुख्यमंत्री ने ग्रोथ मॉनिटरिंग उपकरण भी वितरित किए
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 69,000 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन व ग्रोथ मॉनिटरिंग उपकरण वितरित किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र भी बांटे, जिससे प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। साथ ही, विभिन्न जिलों में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के जरिए राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति आएगी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए स्मार्टफोन से आंगनबाड़ी कर्मियों का काम आसान होगा और रियल-टाइम डेटा उपलब्ध होने से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति आएगी।
डबल इंजन सरकार तेजी से काम कर रही है
उन्होंने कहा, डबल इंजन सरकार तेजी से काम कर रही है और आंगनबाड़ी केंद्रों को और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी जोर दिया कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तकनीक का उपयोग बढ़ाया जा रहा है।