• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

सीएम योगी ने कहा- अब धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी, 4.60 लाख छात्रों के खाते में पहुंची छात्रवृति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शनिवार को पूर्वदशम और दशमोत्तर कक्षाओं की 4.60 लाख से अधिक छात्राओं के खातों में छात्रवृति भेजी गई।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 03:04:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 03:06:21 PM (IST)
सीएम योगी ने कहा- अब धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी, 4.60 लाख छात्रों के खाते में पहुंची छात्रवृति
योगी आदित्यनाथ, सीएम यूपी, फाइल फोटो

HighLights

  1. किसी छात्र की नहीं रुकेगी पढ़ाई- सीएम योगी
  2. 4.60 लाख छात्रों के खाते में पहुंच गई छात्रवृति
  3. खातों में 148 करोड़ रुपये की छात्रवृति ट्रांसफर

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शनिवार को पूर्वदशम और दशमोत्तर कक्षाओं की 4.60 लाख से अधिक छात्राओं के खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि हस्तांतरित की गई।

कार्यक्रम में कई विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से प्रमाण पत्र दिए। इसके बाद सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र को धनराशि के अभाव में स्कूली शिक्षा से वंचित न होना पड़े। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध- सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि किसी भी छात्र को धनराशि के अभाव में अपनी स्कूली शिक्षा से वंचित न होना पड़े। हर छात्र को शिक्षा प्राप्त करने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिले, इसके लिए डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।


यह भी पढ़ें- ग्वालियर के जिला अस्पताल में 6 घंटे बिजली गुल, सात मरीजों के ऑपरेशन टले, कई घंटों तक एक्स-रे और सीटी जांच हुई ठप

छात्रों को मिली छात्रवृति

आज लखनऊ में अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹148 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का अंतरण किया। साथ ही, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 400 करोड़ के हजार बिस्तर अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही, आग बुझाने का फायर सिस्टम गायब, पाइप-नोजल और होज रील कपलिंग चोरी