• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिर पहुंचे सीएम योगी, बलरामपुर में मां पाटेश्वरी का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किया।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 05:26:42 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 05:26:42 PM (IST)
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिर पहुंचे सीएम योगी, बलरामपुर में मां पाटेश्वरी का लिया आशीर्वाद
सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी का लिया आशीर्वाद, नईदुनिया

HighLights

  1. सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी का लिया आशीर्वाद
  2. शारदीय नवरात्रि के पहले दिन की पूजा-अर्चना
  3. स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए की प्रार्थना

डिजिटल डेस्क, बलरामपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किया। उन्होंने मां के चरणों में शीश झुकाया, उनकी आरती उतारी और स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह दर्शन-पूजन के बाद मंदिर में आए श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और नवरात्रि व दशहरा के निमित्त मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व स्वच्छता की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया।


सीएम ने की गोमाता की सेवा

सीएम ने कहा कि नवरात्रि में देश-प्रदेश के विभिन्न कोनों से श्रद्धालु यहां आकर मां के चरणों में श्रद्धा निवेदित करते हैं, ऐसे में प्रशासन, पुलिस व मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लोग उनकी सुरक्षा, सुविधा व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। यहां किसी प्रकार की अव्यवस्था या दिक्कतें न हों।

यह भी पढ़ें- अब बस, 20 दिन और बाकी; छत्तीसगढ़ में 31 अक्टूबर के बाद खुद के वाहन से मंत्रालय आएंगे 3500 कर्मचारी

मुख्यमंत्री गोशाला में भी गए, उन्होंने यहां गुड़ व हरा चारा खिलाकर गोमाता की सेवा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, संतों आदि से भी भेंट की। इस दौरान दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी भी मौजूद रहे।

सीएम योगी शनिवार को विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में बलरामपुर पहुंचे थे। उन्होंने देवीपाटन मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम किया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 200 रुपये का स्मारक सिक्का होगा जारी, राष्ट्रपति मुर्मू सिक्के को करेंगी लॉन्च; विशेष डाक टिकट का भी होगा विमोचन