• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यूपी के नगर निगमों में लागू एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकायेदारों को बड़ी राहत, ओटीएस की तारीख बढ़ी

उत्तर प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में लागू एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बकायेदारों को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 03:12:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 03:12:46 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
यूपी के नगर निगमों में लागू एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकायेदारों को बड़ी राहत, ओटीएस की तारीख बढ़ी

HighLights

  1. योगी सरकार ने आवेदन करने की अंतिम तिथि एक महीने बढ़ाई
  2. गृहकर के साथ जलकर, सीवरकर और जलमूल्य पर भी मिलेगा लाभ
  3. धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि भी 15 दिसंबर से बढ़ाकर 15 जनवरी 2027

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में लागू एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बकायेदारों को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। शासन ने योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2026 से बढ़ाकर 14 दिसंबर 2026 कर दी है।

वहीं, योजना के तहत निर्धारित धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि भी 15 दिसंबर 2026 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2027 कर दी गई है। नागरिकों की मांग और योजना के प्रति बढ़ते उत्साह को देखते हुए शासन ने आवेदन एवं धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।


गृहकर के साथ जलकर, सीवरकर और जलमूल्य पर भी मिलेगा लाभ

योगी सरकार के इस फैसले से उन भवन स्वामियों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में अपने बकाया करों का भुगतान नहीं कर सके थे। योजना का लाभ नगर निगमों के गृहकर के साथ जलकल विभाग के बकाया जलकर, सीवरकर और जलमूल्य पर भी मिलेगा।

आवेदन और धनराशि जमा करने की नई समयसीमा

शासन के नए आदेश के अनुसार, पहले ओटीएस योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 14 दिसंबर कर दिया गया है। इसी तरह, निर्धारित धनराशि जमा करने और आवेदनों के अंतिम निस्तारण की समयसीमा भी 15 दिसंबर 2026 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2027 कर दी गई है।

प्रदेश सरकार के इस निर्णय से भवन स्वामियों को बकाया करों के निस्तारण के लिए अतिरिक्त अवसर मिलेगा और नगर निगम तथा जलकल विभाग के राजस्व संग्रह में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने यूपी राज्यसभा सीट से दिया इस्तीफा, हाल ही में मध्य प्रदेश से चुने गए हैं निर्विरोध

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।