रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: गोरखपुर-लखनऊ के बीच फिर शुरू होगी ये सस्ती ट्रेन, 6 साल बाद रेलवे बोर्ड ने दी हरी झंडी
गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन मार्च 2020 में बंद हो गया था। जन प्रतिनिधियों की मांग पर रेलवे बोर्ड ने इसे फिर से शुरू करने ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 09 Apr 2026 07:39:32 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Apr 2026 07:39:32 PM (IST)
गोरखपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन 6 साल बाद फिर होगी शुरू।HighLights
- गोरखपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन 6 साल बाद फिर होगी शुरू।
- मार्च 2020 से बंद पड़ी ट्रेन फिर से पटरी पर दौड़ेगी।
- बहराइच-बलरामपुर समेत कई जिलों को फायदा होगा।
डिजिटल डेस्क। गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन मार्च 2020 में बंद हो गया था। जन प्रतिनिधियों की मांग पर रेलवे बोर्ड ने इसे फिर से शुरू करने की हरी झंडी दे दी है। गोरखपुर से लखनऊ के मध्य संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन वर्ष 2020 के मार्च में बंद कर दिया गया था।
इससे मंडल के सभी जिलों के यात्रियों को समस्याएं हो रही हैं। जन प्रतिनिधियों की मांग पर रेलवे ने इस ट्रेन को पुनः संचालित करने की हरी झंडी दी है। इस माह में ट्रेन के संचालित होने की उम्मीद रेलवे की ओर से जताई जा रही है।
इन जिलों के यात्रियों को मिलेगी राहत
गोरखपुर के नकहा रेलवे स्टेशन से लखनऊ के डालीगंज के मध्य चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन वर्तमान में नहीं हो रहा है। ट्रेन संख्या 55061 नकहा से गोंडा होते हुए बहराइच के जरवलरोड व घाघराघाट में रुकती थी।
इस स्टेशन से बहराइच के साथ श्रावस्ती, बलरामपुर और बाराबंकी के यात्रियों को कम खर्च में यात्रा करने में सहूलियत मिलती थी, लेकिन वर्ष 2020 में कोविड के समय ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। इससे मंडल के सभी जिलों के यात्रियों को काफी समस्याएं होती थीं।
अप्रैल माह में संचालन की उम्मीद
ट्रेन बंद होने की समस्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड को विदेश राज्यमंत्री व जिले के जन प्रतिनिधियों ने पत्र लिखा था, जिस पर ट्रेन संचालन की हरी झंडी मिल गई है। अप्रैल माह में ट्रेन के संचालन होने की उम्मीद है। प्रखंड पर पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने से छोटे-छोटे स्टेशनों के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।
जल्द जारी होगी समय-सारणी
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्त ने बताया कि जन प्रतिनिधियों की मांग पर रेलवे बोर्ड से ट्रेन संचालन के लिए कहा गया है। ट्रेन संचालन की तिथि बोर्ड की ओर से ही जारी की जाएगी। जल्द तिथि जारी होने की संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।