• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • जन्‍माष्‍टमी
  • गणेशोत्‍सव
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें... गोरखपुर-पाटलिपुत्र समेत 22 ट्रेनें रद, कई का बदला रूट; देखें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

गोरखपुर, पाटलिपुत्र, आसनसोल और रांची जैसे प्रमुख रूटों पर चलने वाली 22 ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेंगी, जबकि कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 03:04:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 03:04:35 PM (IST)
यात्रीगण कृप्या ध्यान दें... गोरखपुर-पाटलिपुत्र समेत 22 ट्रेनें रद, कई का बदला रूट; देखें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट
यात्रीगण कृप्या ध्यान दें... गोरखपुर-पाटलिपुत्र समेत 22 ट्रेनें रद

HighLights

  1. दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ब्लॉक
  2. गोरखपुर-पाटलिपुत्र समेत 22 ट्रेनें अलग तिथियों में रद
  3. कई प्रमुख एक्सप्रेस गाड़ियों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा

एजेंसी, गोरखपुर। पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले दानापुर मंडल में तकनीकी उन्नयन का कार्य शुरू होने जा रहा है। राजेंद्र पुल, हाथीद जंक्शन और रामपुर डुमरा स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इस निर्माण कार्य के कारण गोरखपुर, पाटलिपुत्र, आसनसोल और रांची जैसे प्रमुख रूटों पर चलने वाली 22 ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेंगी, जबकि कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया गया है।

रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें और उनकी तिथियां

तकनीकी कार्य की वजह से निरस्त की गई मुख्य रेल सेवाओं का विवरण निम्नलिखित है...

  • 13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस: 25 सितंबर तथा 2 अक्टूबर को रद।
  • 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस: 26 सितंबर तथा 3 अक्टूबर को निरस्त।
  • 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस: 25 सितंबर एवं 2 अक्टूबर को नहीं चलेगी।
  • 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस: 26 सितंबर एवं 3 अक्टूबर को रद्द।
  • गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (दोनों दिशाओं में): 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक पूर्णतः निरस्त।

इन ट्रेनों का बदला गया रूट (डायवर्टेड ट्रेनें)

ब्लॉक की अवधि के दौरान कई एक्सप्रेस गाड़ियों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा...

  • 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस (22 व 29 सितंबर): बरौनी-सबदलपुर-मुंगेर होकर चलेगी।
  • 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (25 सितंबर व 1 अक्टूबर): मुंगेर-बरौनी मार्ग से जाएगी।
  • 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस (25 सितंबर से 3 अक्टूबर): बर्धमान-रामपुरहाट-मुंगेर-बरौनी रूट से गुजरेगी।
  • 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस (25 सितंबर से 3 अक्टूबर): बरौनी-मुंगेर-रामपुरहाट-बर्धमान होकर चलेगी।
  • 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (25 सितंबर से 3 अक्टूबर): किऊल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस (26 सितंबर से 4 अक्टूबर): बरौनी-मुंगेर-किऊल रूट से चलेगी।
  • 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस (26, 28, 29 सितंबर, 1 व 3 अक्टूबर): रामपुरहाट-मालदा टाउन-कटिहार-बरौनी होकर जाएगी।
  • 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (27, 28, 29 सितंबर, 2 व 4 अक्टूबर): बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन-रामपुरहाट मार्ग से संचालित होगी।
  • 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (26, 30 सितंबर व 3 अक्टूबर): बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन-रामपुरहाट के रास्ते चलेगी।
  • 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस (27, 30 सितंबर व 4 अक्टूबर): मालदा टाउन-कटिहार-बरौनी मार्ग से गुजरेगी।
  • 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (1 अक्टूबर): बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन होकर चलाई जाएगी।
  • 15151 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस (2 अक्टूबर): मालदा टाउन-कटिहार-बरौनी के रास्ते अपनी यात्रा पूरी करेगी।

यह भी पढ़ें- अखिलेश के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, बोली- योगी सरकार अपराधी की जाति नहीं देखती,अपराध अनुसार करती है कार्रवाई